Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऋतिक रोशन को डेट करना चाहती हैं स्मृति मंधाना, सचिन के लिए भी कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम किसी भी पहचान की मोहताज नहीं, देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर भारतीय टीम की बहादुर बेटियों का नाम है। इसलिए आज इस टीम के हर खिलाड़ी के बारे में लोग हर बात जानने को उत्सुक है और इसलिए जब एक इवेंट में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बातें कहीं जो लोगों के बीच सुर्खियां बन गईं।

दरअसल शनिवार को आयोजित हुए एक इवेंट में स्मृति ने खेल और अपने बारे में काफी बातें कहीं। स्मृति ने कहा आज लोगों की सोच बदल चुकी है। आने वाले समय में युवा महिला खिलाड़ी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को नहीं, बल्कि कप्तान मिताली राज को अपना आदर्श मानेंगी।

ऋतिक रोशन को बहुत पसंद करती हूं

तो वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप किस फिल्मी सितारे को पसंद करती हैं तो स्मृति ने शर्माते हुए कहा कि वो ऋतिक रोशन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं, इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके सबसे पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह हैं।

108 गेंदों पर नाबाद 106 रन

आपको बता दें कि महिला क्रिकेट टीम ने इस साल आयोजित आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंच कर सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, स्मृति ने विश्वकप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए थे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+