Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवी-रैना को देखकर छलका रोहित शर्मा का दर्द, कहा- आसान नहीं होता वापसी करना

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को लेकर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। वनडे में दो बार दोहरा शतक लगा चुके रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कहा है कि चोटिल होने के बाद टीम में वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहता। रोहित चोट के कारण छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे में वापसी के बाद वह 10 मैचों में कुछ अर्धशतकों के अलावा 3 शतक भी जड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः- भारत को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे में नहीं खेलेगा गब्बर

रोहित ने कहा, "चोट के बाद वापसी करना कभी भी आसान नहीं होता। बड़ी चोट के बाद सबसे पहले आपको उससे निपटना होता है। मेरे दिमाग में भी यही चल रहा था कि मैं किसी तरह अपनी चोट से उबरूं। भले ही अब मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन मेरे लिए वापसी करना बहुत मुश्किल रहा है।" रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण लगभग 6 महीने क्रिकेट से दूर रहे थे। रोहित अक्टूबर 2016 से अप्रैल 2017 तक टीम से बाहर हो गए थे।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए युवराज सिंह और सुरेश रैना को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी एकदिवसीय और टी-20 मैच में युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में रोहित शर्मा का ये बयान युवराज सिंह और सुरेश रैना के साथ जोड़कर भी देखा जा सकता है। हालांकि गांगुली ने युवराज की टीम में वापसी की संभावनाओं पर कहा कि ' अगर वो मेहनत करते हैं तो निश्चित ही टीम में वापसी कर सकते हैं। जब तक वास्तव में सब कुछ खत्म नहीं हो जाता तब तक हर संभावना बनी रहती है।

इसे भी पढ़ेंः- दिन रात तरक्की कर रहा है अफगान का ये धाकड़ क्रिकेटर, अब ऑस्ट्रेलिया में मचाएगा तूफान

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+