नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच का क्रिकेट मुकाबला केवल एक खेल नहीं है, क्रिकेट प्रेमी और वतन वालों की इस मैच से काफी भावनाएं जुड़ी होती हैं और इसी कारण दोनों देश के खिलाड़ियों पर भी इस मुकाबले का दवाब होता है। इस बात को पूरी तरह से सही बताया टीम इंडिया के खिलाड़ी आर अश्विन ने।
शाहिद की बेगम हूं मैं..वो कबूल करें ना करें उनकी मर्जी: अर्शी खान
अश्विन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इंडो-पाक के बीच में कड़ी टक्कर होती है इसलिए ये कहना बहुत मुश्किल है कि दोनों के बीच कितनी बड़ी टक्कर होती है। शायद ये टक्कर एशेज़ से भी बड़ी होती है। क्रिकेट प्रेमियों तो इस मुकाबले को 'बॉर्डर के खेल' की तरह देखते हैं।
आर अश्विन ने कहा कि आप कुछ भी कर लें लेकिन इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि देशवासियों के लिए भारत-पाक मैच केवल एक मैच नहीं होता है, उनके लिए वो मैच इमोंशस से जुड़ा होता है हालांकि खिलाड़ी भावनाओं से दूर रहकर मैच के लिए मैदान पर उतरने की कोशिश करते हैं।
भारत-पाक का मुकाबला कोलकाता के ईडन-गार्डन में
मालूम हो कि विश्वकप टी 20 में भारत-पाक का मुकाबला कोलकाता के ईडन-गार्डन में होने वाला है। भले ही सीमित ओवरों को मैच में इंडिया, भारत पर आंकड़ों के लिहाज से भारी है लेकिन ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां पाकिस्तान, भारत पर भारी है। पाकिस्तान ने यहां अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं जिनमें से पांच में से उसे विजय मिली है और एक में हार हुई है। पांच में से चार मैच उसने भारत के खिलाफ जीता है।