25 टी20 मैच मैच खेलने के बाद भी 'जीरो' पर है टीम इंडिया का यॉर्कर स्पेशलिस्ट

नई दिल्ली। क्रिकेट में कई ऐसे अनकहे आंकड़े हैं जो आपके दिमाग की बत्ती जला देंगे। इन्हीं आंकड़ों में एक है भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का। जसप्रीत बुमराह को भारत का यॉर्कर स्पेशलिस्ट माना जाता है। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को कई मैच जिताएं हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बुमराह अभी तक टी20 में एक भी रन नहीं बना पाए हैं।

दरअसल 7 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में 4-1 से ऑस्ट्रेलिया को पटखने के बाद भारतीय टीम की निगाहें टी20 में भी ऑस्ट्रेलिया को करारी मात देने पर होंगी। ऐसे में जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे मुख्य गेंदबाज हो सकते हैं। बुमराह ने भारत के लिए 25 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। बुमराह ने नागपुर में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 2 गेंद खेलीं लेकिन एक भी रन नहीं बना सके। बुमराह ने अब तक अपने टी20 करियर में क्रीज पर सिर्फ 4 मिनट की बल्लेबाजी की है।

वहीं वनडे की बात करें तो वहां भी बुमराह को बल्लेबाजी बहुत ही कम ही करने तो मिली है। बुमराह के वनडे में सर्वोच्च स्कोर 10 रन है। टी20 की रह की बुमराह ने 25 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए। इन 11 रन में से 10 रन बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में बनाए थे। दूसरे वनडे से पहले बुमराह का बेस्ट सिर्फ 1 रन था।

हालांकि गेंदबाजी में बुमराह के आंकड़े काफी शानदार हैं। टी20 में बुमराह ने अपने करियर के 25 मैचों में 18.38 के शानदार औसत से 34 विकेट झटके हैं। वहीं इतने ही (25) वनडे में 22.13 के औसत से 46 विकेट झटके हैं। अभी हाल ही संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज में कंगारू कप्तान स्मिथ ने बुमराह और भुवनेश्वर को दुनिया का बेस्ट डेथ बॉलर कहा था।

इसे भी पढ़ेंः- तो कैटरीना बनेंगी कपिल देव की पत्नी, जल्द होगा खुलासा

Story first published: Wednesday, October 4, 2017, 16:51 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+