अंग्रेजों ने 'सबसे बड़े युद्ध' के लिए किया टीम का ऐलान, 3 नये चेहरे शामिल
नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में एक एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम की घोषणा बुधवार को हुई। हालांकि मार्क वुड को टीम में शामिल नहीं किया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद विवाद में फसे बेन स्टोक्स को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ब्रिसटल मारपीट मामले में थाने में बंद हो गए थे जिसके बाद उनके टीम में शामिल होने पर सवाल खड़े हो रहे थे।
बता दें कि एशेज सीरीज को क्रिकेट के महायुद्धों में गिना जाता है। जिस तरह से भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे का चिर -प्रतिद्वंदी माना जाता है ठीक उसी तरह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकबाले को माना जाता है। एशेज सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
इसे भी पढ़ेंः- Preview: कंगारुओं के आत्मसम्मान को चकनाचूर करने उतरेगी विराट सेना

एशेज सीरीज के लिए ये रही इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, डेविड मलान, गैरी बैलेंस, जेम्स विंसे, मोइन अली, क्रिस वोक्स, मेसन क्रेन, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेक बॉल, क्रेग ओवर्टन।

ये हैं तीन नए खिलाड़ी
काउंटी टीम सुरे के लिए खेलने वाले 24 विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा समरसेट के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन और हैम्पशायर के टॉप बल्लेबाज जेम्स विंसे को भी टीम में शामिल किया गया है।

ये रहा शेड्यूल
- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
- दूसरा टेस्ट 2 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। एडिलेड में खेला जाने वाला टेस्ट डे-नाइट होगा। ये पहली बार होगा जब एशेस सीरीज में डे-नाइट खेला जाएगा।
- तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा।
- चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
- पांचवां मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
