सहवाग ने इस कंगारू गेंदबाज को बताया नील नितिन मुकेश, ट्विटर ने लिए मजे
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने ट्वीट्स को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर। अभी हाल ही में सहवाग ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि वह कोच इसलिए नहीं बन पाए क्योंकि बीसीसीआई में उनकी सांठ-गांठ नहीं थी। हालांकि इस बार सहवाग किसी विवाद की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी कमेंट्री की वजह से चर्चा में हैं।
दरअसल कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की पावर हैट्रिक और कप्तान कोहली की 92 रनों की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों से हरा दिया। कोहली और रहाणे के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 252 रनों का चुनौतूपूर्ण स्कोर बना पाई। इडेन गार्डन में हुए इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और भारतीय महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ेंः- Preview: बारिश के साये में सीरीज जीतने उतरेगी विराट ब्रिगेड, स्पिनर्स फिर बरपाएंगे कंगारुओं पर कहर

नाथन-कुल्टर-नाइल के तीन नाम हैं
मैच के दौरान सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन-कुल्टर-नाइल के बारे में एक कमेंट किया। उन्होंने नाथन-कुल्टर-नाइल की तुलना बॉलीवुड अभिनेता नील-नीतीन मुकेश से कर दी। सहवाग ने कहा-‘नाथन-कुल्टर-नाइल के तीन नाम हैं, जैसे बॉलीवुड एक्टर नील-नीतीन-मुकेश के हैं।'
|
तीन नाम वाले नील नितिन मुकेश
एक यूजर ने लिखा- नाथन-कुल्टर-नाइल के तीन नाम हैं इसलिए उन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। तीन नाम वाले नील नितिन मुकेश।

नाम के हिसाब से ही वो हर मैच में अपनी परफॉर्मेंस कर रहे
एक अन्य यूजर ने लिखा- नाथन-कुल्टर-नाइल के तीन नाम हैं। और अपने नाम के हिसाब से ही वो हर मैच में अपनी परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

सीरीज फतेह करने उतरेगी टीम इंडिया
आपको बता दें कि कोलकाता वनडे जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब इस सीरीज में 3-0 से बढत बनाने की होगी। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
