India vs Australia 3rd ODI: विराट ने पांड्या को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया, देखिए ये VIDEO
India vs Australia 3rd ODI (Virat Kohli)
इंदौर। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के हीरो रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने अपने ताबड़तोड़ खेल से कंगारूओं को तो पीटा ही, साथ ही हर क्रिकेट प्रेमी का दिल भी जीत लिया। कप्तान कोहली तो बुरी तरह से पांड्या पर फिदा दिखाई दिए। उन्होंने जमकर हार्दिक की तारीफ की तो वहीं मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने पांड्या को सुपरस्टार बताया है।
इस वीडियो में कोहली अपने फैंस से, मैन ऑफ द मोमेंट.. मैन ऑफ द मैच...कहते हुए पांड्या का परिचय कराते हैं। फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिए जाने पर पांड्या से पूछते हैं, वे कैसा महसूस कर रहे हैं। जिस पर पांड्या खुशी जताते हैं। इस दौरान विराट उनकी खुलकर तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं।
हार्दिक से नए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की बात की
यही नहीं फनी अंदाज में कोहली, हार्दिक से नए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की बात करते हैं...जिस पर हार्दिक पहले तो हां करते हैं, लेकिन बाद में हंसते हुए टाल देते हैं। विराट आगे कहते हैं इस सीरीज जीत से हम बेहद खुश हैं। हार्दिक ने हमें सीरीज के तीन में से दो मैच जितवाए, वे वाकई सुपरस्टार हैं।
78 रन की पारी में 72 गेंदों का सामना किया
गौरतलब है कि तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 294 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारत ने 47.5 ओवर में 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।हार्दिक पांड्या 78 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी 78 रन की पारी में 72 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।
Ladies and gentlemen, here is the man of the moment @hardikpandya7(Also @klrahul11 at the back)🔝👌😁
— Virat Kohli (@imVkohli) September 24, 2017
Great win, series clinched😇 #NumberOne☝️ pic.twitter.com/umyvk0IW7x
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
