Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवादों का दूसरा नाम बेन स्टोक्स, जेसन रॉय की शादी में 'टूटे हाथ' से सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार विवाद किसी झगड़े को लेकर नहीं बल्कि उनकी खुद की हरकतों की वजह से है। अंग्रेजी वेबसाइट 'डेली मेल' की खबर के मुताबिक बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी जेसन रॉय की शादी में शामिल होने फ्रांस गए थे जहां उन्हें सिगरेट पीते देखा गया।

दरअसल बेन स्टोक्स सिगरेट उस हाथ से पी रहे थे जो कुछ समय पहले हुए झगड़े में चोटिल हुआ था। जिस हाथ से सिगरेट पी रहे थे उसपर पट्टी लगी हुई थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ब्रिस्टल में बेन स्टोक्स की कुछ लोगों के साथ मारपीट हुई थी। दावा किया गया था कि मारपीट के कारण स्टोक्स के हाथ में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें एक रात जेल में भी गुजारनी पड़ी थी। अभी उस मामले में बेन स्टोक्स आरोपी हैं और वह इंग्लैंड टीम से सस्पेंड चल रहे हैं। लेकिन उससे पहले एक और नए विवाद में फंस गए।

'डेली मेल' की खबर के मुताबिक बेन स्टोक्स को पूल में सिगरेट पीते देखा गया। आपको बता दें कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय की शादी में इंग्लैंड के कई और क्रिकेटर भी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान कैमरा सिर्फ स्टोक्स पर ही टिका हुआ था। क्योंकि स्टोक्स को एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड का उपकप्तान चुना गया था। फिलहाल तो इंग्लैंड क्रिकेट ने उन्हें अगले निर्देष तक सस्पेंड कर दिया है और स्टोक्स के एशेज में खेलने पर संकट मडरा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः- जब अमिताभ के कुर्ते में सचिन के बेटे ने पोंछ दिए थे गंदे हाथ, जानिए मजेदार किस्सा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+