For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ जा सकते हैं कीवी खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा लेग जारी है और 30 मई को खेले जाने वाले मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने के लिये इंग्लैंड रवाना होना होगा। इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार जून में खेले जाने वाले इस मैच में भाग लेने के लिये वो न्यूजीलैंड खिलाड़ी जो आईपीएल का हिस्सा हैं वो भारतीय टीम के साथ ही ब्रिटेन के लिये यात्रा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन के साथ ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमिसन और मिशेल सैंटनर समेत 10 कीवी खिलाड़ी इस समय आईपीएल में भाग ले रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते जारी क्वारंटीन नियम काफी सख्त हैं और अगर यह खिलाड़ी आईपीएल समाप्त होने के बाद अपने देश और फिर इंग्लैंड जाने की कोशिश करेंगे तो नहीं पहुंच पायेंगे।

और पढ़ें: CSK vs SRH: प्लेइंग 11 में वापस लौटे मनीष पांडे, सीएसके की टीम मे भी हुए बदलाव

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड पहुंचेगी जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी।

इसको लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीथ मिल्स ने कहा,'हमारे खिलाड़ी भारत के बाद न्यूजीलैंड नहीं आ सकते क्योंकि लीग स्टेज तक उन्हें भारत में ही रहना है। उसके बाद उन्हें प्लेऑफ तक भारत में ही रहना होगा क्योंकि न्यूजीलैंड से भारत के लिये बहुत उड़ाने नहीं हैं और वापस लौटना संभव नहीं होगा। हम न्यूीजलैंड क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई और आईसीसी से लगातार बात कर रहे हैं कि हमारे खिलाड़ी भारतीय प्लेयर्स के साथ ही यूके पहुंच सके।'

और पढ़ें: CSK vs SRH: आईपीएल में इतिहास रच सकते हैं वॉर्नर-रैना, देखें आज बनने वाले रिकॉर्डों की लिस्ट

इसको लेकर हीथ मिल्स ने आगे कहा कि आईपीएल में खेल रहे हमारे खिलाड़ी भारत से आने वाली उड़ाने रद्द होने को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्होंने वापस लौटने का संकेत नहीं दिया है। 11 अप्रैल को रद्द की गई उड़ाने बुधवार की रात से फिर से शुरू हो जायेंगी। हमारे खिलाड़ी बायोबबल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, एक होटल के अंदर सिर्फ 4 टीमें हैं और पूरा होटल लॉकडाउन में हैं। एक शहर से दूसरे शहर में जाते समय जोखिम है लेकिन सुरक्षा नियमों का अच्छे से पालन हो रहा है।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+