
अब तक एक भी मैच नहीं जीता है भारत
इंग्लैंड में कई एतिहासिक वेन्यू हैं जहां पर आईसीसी के बड़े-बड़े खिताबी मुकाबले खेले जा चुके हैं। हालांकि आपको यह सुनकर हैरानी हो सकती है कि इस दौरान साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में अब तक 6 बार ही टेस्ट खेला गया है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं जिसमें उसका सामना इंग्लैंड की टीम से हुआ है और दोनों ही बार उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैदान पर अपना पहला मैच साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां पर उसकी टीम को 266 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था जबकि साल 2018 में खेले गये दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने विराट सेना को 60 रनों से हराने का काम किया।

पहली बार खेलने उतरेगा न्यूजीलैंड
वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो वह इस मैदान पर अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम पहली बार साउथैम्पटन के मैदान पर अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये 6 में से 3 मैचों का ही रिजल्ट निकला जबकि बाकी के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के अलावा वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैदान पर जीत हासिल की है, जिसमें उन्होंने साल 2020 में इंग्लैंड की टीम को हराने का काम किया था।

रहाणे-जडेजा का रिकॉर्ड है शानदार
साउथैमप्टन के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां पर अजिंक्य रहाणे का बल्ला खूब चला है। रहाणे ने इस मैदान पर खेली गई अपनी 4 पारियों में से 3 पारियों में अर्धशतक लगाया है और 56 की औसत से 168 रन बनाये हैंं। वहीं पर चेतेश्वर पुजारा ने भी यहां पर एक शतक लगाया है और 54.33 की औसत से 163 रन बनाये हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस मैदान पर खामोश रहा है और वो सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं और 42.75 की औसत से 171 रन बनाये हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने यहां पर एक मैच खेलकर 5 विकेट हासिल किये हैं तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह भी एक मैच में 4 विकेट निकाल चुके हैं। मोहम्मद शमी ने यहां पर 2 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल करने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
