For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी में पंत ने की विकेटकीपिंग खराब, 2 कैच छोड़ने पर हुए जबरदस्त ट्रोल

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

Australia vs India Sydney Test Rishabh Pant drops two catches of Will Pucovaski: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच आज से सिडनी के मैदान पर शुरु हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये पहला दिन बारिश के खलल के बावजूद काफी शानदार रहा तो वहीं भारतीय टीम के लिये आज के दिन से काफी कुछ सीखने वाला था और वापसी करने का दिन रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिये हैं, जिसमें मार्नस लाबुशेन 67 और स्टीव स्मिथ 31 रनों की नाबाद पारियां खेलकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

वहीं इससे पहले कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की (Will Pucovaski) ने भी अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी इस पारी में उनसे ज्यादा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का योगदान कहा जाये तो गलत नहीं होगा, चूंकि उन्होंने एक नहीं बल्कि 2 कैच छोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: Sydney Test: मोहम्मद सिराज ने बताया नेशनल एंथम के दौरान क्यों छलके आंसू

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सिडनी टेस्ट के पहले दिन काफी खराब विकेटकीपिंग की और उसका नुकसान भारतीय टीम को उठाना पड़ा और ऑस्ट्रेलियाई टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है। पंत (Rishabh Pant) ने पुकोवस्की (Will Pucovaski) का पहला कैच अश्विन की गेंद पर छोड़ा था जब वो महज 26 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, वहीं कुछ ओवर्स बाद मोहम्मद सिराज की गेंद पर उन्होंने दूसरा कैच छोड़ा, हालांकि इस पर अंपायर ने पुकोवस्को को आउट करार दिया था लेकिन रिप्ले में देखने पर साफ हुआ कि पंत (Rishabh Pant) ने टप्पा लगने के बाद कैच पकड़ा है।

इस वक्त पुकोवस्की (Will Pucovaski) 32 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। गौरतलब है कि पुकोवस्की (Will Pucovaski) ने खुद को मिले जीवनदान का अच्छा फायदा उठाया और लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी की और नवदीप सैनी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर BCCI ने CA को लिखा लेटर, नहीं मानी बात तो खत्म हो सकती है सीरीज

आपको बता दें कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की खराब विकेटकीपिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स को साहा की याद सताने लगी और उन्होंने इस खिलाड़ी को ट्रोल कर दिया। उल्लेखनीय है कि साहा की बल्लेबाजी इस सीरीज के पहले मैच की दो पारियों में पूरी तरह शांत रही थी जिसके बाद पंत (Rishabh Pant) को मेलबर्न में मौका दिया जहां पर उन्होंने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Thursday, January 7, 2021, 17:57 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+