For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले पंत-गिल के बाद केएल राहुल भी छाये, जडेजा की गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को साउथैंपटन के मैदान पर खेला जाना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच में अब सिर्फ 5 दिन का ही समय रह गया है और फैंस को इस ऐतिहासिक फाइनल का बेसब्री से इंतजार है। जहां एक ओर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक जीरो से हरा कर सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर इतिहास रचने का काम किया है तो वहीं पर भारतीय टीम इस समय इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर फाइनल की तैयारी कर रही है। न्यूजीलैंड की टीम ने 22 साल बाद इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का काम किया है, उसने आखिरी बार साल 1999 में इंग्लैंड को उसके घर में हराने का काम किया था।

फाइनल मैच की तैयारियों के लिए भारतीय टीम दो 3 दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच खेलने वाली है जिसका पहला मैच शुक्रवार से शुरू हुआ है। बीसीसीआई के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस इंट्रा स्क्वाड मैच की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आ रही है। शनिवार को बीसीसीआई की ओर से कुछ तस्वीरें शेयर की गई थी जिसमें उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल के बल्ले से तहलका मचाने की खबर दी थी तो वहीं पर इशांत शर्मा की घातक गेंदबाज़ी का भी जिक्र किया था।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले कीवी टीम ने इंग्लैंड को हराया, 22 साल बाद जीती पहली टेस्ट सीरीज

अब बीसीसीआई ने दूसरे दिन के खेल का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें इंट्रा स्क्वाड टीम के कप्तान केएल राहुल ने रविंद्र जडेजा की गेंद के खिलाफ गगनचुंबी छक्का लगाने का काम किया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। राहुल की टीम में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल भी शामिल थे जो पारी का आगाज करते नजर आए। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने कई शानदार शॉट लगाने का काम किया तो वहीं पर केएल राहुल भी रिद्धिमान साहा के साथ जबरदस्त पुल पुल शॉट, कवर ड्राइव और स्ट्रेट शॉट खेलते नजर आए।

इससे पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत महज 94 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 121 रनों की पारी खेली थी तो वहीं पर पिछले काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे शुभ्मन गिल ने 135 गेंदों का सामना कर 50 रनों की पारी खेली। इशांत शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी की झलक दिखाई और 36 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया।

और पढ़ें: 'शाकिब को विलेन साबित करने की हो रही साजिश', बैन को लेकर बचाव में उतरी वाइफ शिशिर

गौरतलब है कि इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली एक नए रोल में भी नजर आए। वह केएल राहुल के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आए जहां पर उनकी गेंद न सिर्फ कंट्रोल में थी बल्कि अंदर की तरफ भी आती नजर आई। आपको बता दें कि इस टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सालों से चले आ रहे अपने आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करेगी। दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 का चयन बड़ा काम होने वाला है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 17:08 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+