WTC में जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ अपमानजनक रिकॉर्ड, बल्लेबाजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुआ भारत
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल कर पहला टेस्ट चैम्पियन बनने का खिताब हासिल कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम का आईसीसी इवेंटस में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड बरकरार है, वहीं पर कीवी टीम ने 21 साल बाद दूसरी ट्रॉफी जीतने का काम किया है। मजे की बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम ने दोनों बार आईसीसी की ट्रॉफी फाइनल में भारत को हराकर जीती है।
और पढ़ें: 5 गलतियां जो WTC फाइनल में भारत पर पड़ी भारी, टूटा खिताब जीतने का सपना
इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी ने काफी निराश किया लेकिन जिस वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा वो थी निचले क्रम के बल्लेबाजों की ओर से बनाये रनों में अंतर, कीवी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजी क्रम के आखिरी 4 विकेट ने पहली पारी में 87 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में मिलाकर 63 रन (पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 28) रन बनाने का काम किया।
और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बेस्ट गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस को छोड़ा पीछे

गेंद और बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे जसप्रीत बुमराह
इस दौरान भारत के लिये ईशांत, अश्विन, शमी और बुमराह कुछ खास योगदान नहीं दे सके। नतीजन भारतीय टीम गेंदबाजों के लिये उतना स्कोर नहीं दे सकी जिसे वो बचा पाने में कामयाब हो पाते। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिये यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा जिसमें उन्होंने न सिर्फ वो विकेट निकाल पाने में कामयाब नहीं हो सके तो वहीं पर रनों का खाता भी पूरी तरह से खाली रहा। बुमराह दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। इसके साथ ही बुमराह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ी बन गये।

बुमराह के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 6 बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ी बने। बुमराह ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ने का काम किया जो टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान 5 बार जीरो पर आउट हुए। इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ( 5 बार), पाकिस्तान के शान मसूद (5 बार), साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (5 बार), पैट कमिंस (5 बार), वेस्टइंडीज के शैनन गैब्रियल (5 बार) और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया (5 बार) का नाम शामिल है।

बल्लेबाजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुआ भारत
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिये बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले 1000वें विकेट बने। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ने भी इस शर्मनाक लिस्ट में जगह बनाने का काम किया और सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथी टीम बन गई है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की टीम सबसे ऊपर हैं जिसने 144 साल के इतिहास में 1834 खिलाड़ी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे हैं। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 1469 डक विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज का नाम 1140 डक विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है तो वहीं पर भारत 1000 डक विकेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications