For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बेस्ट गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस को छोड़ा पीछे

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का रिजर्व डे का खेल जारी है, जिसका आखिरी सेशन चल रहा है और कीवी टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि भारतीय टीम के लिये उसके गेंदबाज अपनी जान लगाते नजर आ रहे हैं ताकि एक अनचाहे नतीजे को बदलकर इतिहास रच सकें। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बेहद खराब प्रदर्शन किया और सिर्फ 170 रनों पर आउट हो गई। पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी और 217 पर ऑल आउट हो गई थी, जवाब में कीवी टीम ने 249 रन बनाते हुए 32 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

पहली पारी में मिली बढ़त के चलते कीवी टीम को चौथी पारी में 53 ओवर्स में 139 रनों की दरकार है। कीवी टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 33 रनों की साझेदारी की। जहां भारतीय गेंदबाज पहले विकेट के लिये छटपटाते नजर आ रहे थे तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर से दूसरी पारी में पहली सफलता दिलाने का काम करते हुए टॉम लैथम को लगातार छठी पारी में वापस पवेलियन भेजने का काम किया है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जीत छोड़िये भारत के लिये मैच बचाना भी हुआ मुश्किल, न्यूजीलैंड को मिला 139 का लक्ष्य

इसके बाद अश्विन ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे को भी एलबीडब्लयू कर दूसरा झटका देने का काम किया। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन टेस्ट चैम्पियनशिप के सबसे सफल गेंदबाज बन गये और सबसे ऊपर पहुंच गये हैं। अश्विन ने टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना 71वां विकेट हासिल किया और पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए सबसे ऊपर पहुंच गये हैं टूर्नामेंट के सबसे कामयाब गेंदबाज बन गये हैं।

उल्लेखनीय है कि इस लिस्ट में अश्विन के बाद पैट कमिंस दूसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 70 विकेट लेने का काम किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस फेहरिस्त में 69 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर काबिज हैं, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन 56 विकेट लेकर चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से काबिज है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में फ्लॉप रहने के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के लिये इस मैच में काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा 7 विकेट हासिल किये हैं तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने 5-5 विकेट हासिल करने का काम किया है। इनके अलावा नील वैग्नर ने भी 3 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 21:32 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+