For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ WTC FInal: काइल जैमिसन के पंजे में फंसा भारत, 217 रन पर समेटकर रचा इतिहास

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter
WTC Final 1st Innings Highlights: Kyle Jamieson fifer bowls Team India out for 217 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच बारिश से प्रभावित होने के बावजूद प्रभावी रूप से चल रहा है। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच का पहला दिन बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गया जबकि कीवी टीम ने दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 144 रन बनाने का काम किया। हालांकि मैच के तीसरे दिन कीवी गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए पूरी भारतीय टीम को पहली पारी में महज 217 रन पर समेटने का काम किया। न्यूजीलैंड के लिये काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल करने का काम किया तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट और नील वैग्नर के खाते में 2-2 विकेट आये। टिम साउथी ने भी एक विकेट हासिल करने का काम किया।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपनी पारी में 73 रन जोड़ने का काम किया जबकि 7 विकेट खो दिये। भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली तो वहीं पर विराट कोहली (44), रोहित शर्मा (34), शुबमन गिल (28) और आर अश्विन (22) ने अहम पारियां खेलने का काम किया।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर पलटे माइकल वॉन, पहली पारी के स्कोर को लेकर की भविष्यवाणी

इस दौरान काइल जैमिसन ने भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों का विकेट लेकर पूरी तरह से विराट सेना को बैकफुट पर धकेलने का काम किया और साउथैम्पटन के मैदान पर इतिहास रचने का काम किया। जैमिसन ने न्यूजीलैंड के लिये 8 टेस्ट मैच खेलकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पूर्व दिग्गज बॉलर जैक कॉवी का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है।

काइल जैमिसन ने अपने अब तक के करियर में 44 विकेट हासिल करने का काम किया है जिसमें उन्होंने 5 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं। जैमिसन से पहले यह रिकॉर्ड जैक कॉवी के नाम था जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8 मैच खेलने के बाद 41 विकेट हासिल करने का काम किया था। वहीं पर शेन बॉन्ड (38), डग ब्रेसवेल (33) और हेडली हॉवर्थ (32) का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: WTC फाइनल के दौरान चुना गया 21वीं सदी का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज, पोल में शामिल नहीं कोहली का नाम

आपको बता दें कि काइल जैमिसन ने लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा को अपना सबसे पहला शिकार बनाया, जिसके बाद मैच के तीसरे दिन विराट कोहली (44) को अपने जाल में फंसाने का काम किया। इसके बाद जैमिसन ने ऋषभ पंत (4) को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया और तीसरा झटका दिया। इसके बाद जैमिसन ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया जिसमें उन्होंने पहले ईशांत शर्मा (4) और फिर जसप्रीत बुमराह (0) का विकेट हासिल किया।

Story first published: Sunday, June 20, 2021, 18:50 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+