Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

33 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ यह कारनामा, टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिये रचा इतिहास

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर नतीजे को हासिल करने के लिये आईसीसी ने अपने रिजर्व डे को इस्तेमाल करने का काम किया है और मैच छठे दिन खेला जा रहा है। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस ऐतिहासिक मैच का पहला और चौथा दिन बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गया था, जबकि एक सेशन से ज्यादा समय का खेल खराब रोशनी और बारिश का शिकार बना है। इस बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 33 साल बाद पहली बार छठे दिन का खेल देखने को मिल रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार छठे दिन का इस्तेमाल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1988 में खेले गये टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला था जिसमें मैच के 2 दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद मैच को एक दिन के लिये बढ़ा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि मैच का भले ही छठा दिन जारी है लेकिन अभी भी मैच के तीनों निर्णय आ सकते हैं। हालांकि ज्यादातर संभावना ड्रॉ होने के नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी अभी तीनों रिजल्ट संभव है।

और पढ़ें: टेस्ट में खराब रोशनी के नियम पर भड़के संजय मांजरेकर, कहा- ICC को बदलने की जरूरत

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाने का काम किया था जिसके जवाब में कीवी टीम ने 249 रनों की पारी खेली और 32 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में भारतीय टीम ने 5वें दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 64 रन बना लिये हैं। न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी ने 5वें दिन शुबमन गिल और रोहित शर्मा का विकेट हासिल करने का काम किया।

इस दौरान जैसे ही टिम साउथी ने तीसरी पारी में शुबमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया। टिम साउथी न्यूजीलैंड के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। रोहित शर्मा का विकेट लेने के बाद उनका यह आंकड़ा 601 विकेट का हो चुका है। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड डैनियल विटोरी के नाम है जिन्होंने 705 विकेट हासिल करने का काम किया है।

और पढ़ें: IND vs NZ WTC FInal: साउथैम्पटन में ईशांत ने लगाया विकेटों का दोहरा शतक, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस फेहरिस्त में रिचर्ड हेडली 589 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट 504 विकेट के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो चौथी पारी में तेजी से रन बनाने होंगे और कम से कम 200 रनों का टारगेट देना सुरक्षित होगा, वरना कीवी टीम के हाथों वो मैच खो भी सकता है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 15:31 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+