For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो विराट कोहली ने रचा इतिहास, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मैच का पहला दिन बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया जिसके चलते टॉस भी नहीं हो सका। वहीं पर मैच के दूसरे दिन जब टॉस हुआ तो कीवी टीम ने टॉस जीतने के बाद परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (34) और शुबमन गिल (28) के साथ पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 62 रन जोड़ने का काम किया। हालांकि पहले सेशन का खेल खत्म होने से पहले कीवी गेंदबाजों ने वापसी करने का काम किया और जैमिसन ने पहले रोहित शर्मा और फिर वैग्नर ने शुबमन गिल को आउट कर 2 विकेट गिरा दिये।

लंच के बाद जब भारतीय टीम ने मैदान पर वापसी की तो ट्रेंट बोल्ट ने पुजारा का विकेट लेकर भारत को तीसरा झटका देने का काम किया। खराब रोशनी के चलते टी ब्रेक जल्दी ले लिया गया लेकिन भारतीय टीम के लिये अच्छी खबर यह रही कि उसने अपना और कोई विकेट इस सेशन में नहीं खोया। चायकाल तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिये हैं। इस दौरान कप्तान विराट कोहली 94 गेंदों में एक चौका लगाकर 35 रन बना लिये हैं तो वहीं पर अजिंक्य रहाणे 54 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में 3 रिव्यू देने पर एरॉन फिंच ने उठाये सवाल, जानें क्या कहता है ICC का नियम

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक खास क्लब में अपना नाम शुमार कर लिया है और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने अपने करियर में 13492 रन बनाने का काम किया है तो वहीं पर विराट कोहली अब तक 6011 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में काइल जैमिसन के खिलाफ फ्रंट कवर पर शॉट खेलकर 24वां रन लेकर 6000 रन का आंकड़ा पूरा किया। इस लिस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ तीसरे पायदान पर हैं जिन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 5081 रन बनाने का काम किया है। इसके साथ ही विराट कोहली इंग्लैंड की सरजमीं पर 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गये हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में रिव्यू को लेकर हुआ बवाल, अंंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ पर भड़के वीवीएस लक्ष्मण

विराट कोहली ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने का काम किया है जिन्होंने इंग्लैंड में 569 रन बनाने का काम किया है। विराट कोहली अब इंग्लैंड की सरजमीं पर बतौर कप्तान 626 रन बना चुके हैं। वहीं पर इंग्लैंड में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन (468 रन) तीसरे, श्रीलंका के एंजिलो मैथ्यूज (431 रन) चौथे और पाकिस्तान के इमरान खान (403 रन) पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 20:16 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+