For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या WTC फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का खेल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच को आयोजित होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल मैच के विजेता को 1.6 मिलियन यूएस डॉलर का इनाम दिया जायेगा। इस बीच दोनों ही टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की मेस और 1.6 मिलियन डॉलर की ईनामी राशि अपने घर ले जाना चाहेंगी। हालांकि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में परिस्थितियां और पिच का काफी अहम रोल होने वाला है।

साउथैम्पटन के हेड पिच क्यूरेटर साइमन ली ने पिच को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए साफ किया था कि वो एक ऐसी पिच तैयार कर रहे हैं जो तेज गेंदबाजों के लिये ज्यादा मददगार साबित हो और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़े स्पिनर्स को भी मदद मिल सके। इसको लेकर आईसीसी के सभी नियमों का पालन किया गया है और इस चीज का ध्यान रखा गया है कि फाइनल में दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिसपर्धा देखने को मिले।

और पढ़ें: हर्षा भोगले ने किया खुलासा, बताया- क्योंं WTC फाइनल से पहले कॉमेंट्री पैनल से नाम लिया वापस

उल्लेखनीय है कि भले ही पिच को दोनों टीमों के लिये प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है लेकिन अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो खेल का मजा खराब होने वाला है। मौसम की बात करें तो इस टेस्ट मैच के पांचों दिन 70 से 80 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं पर मैच के छठे दिन जिसे रिजर्व रखा गया है उस दिन सूरज थोड़ा नजर आ सकता है। इस दिन 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि अगर ऐसा देखने को मिलता है तो मैच में किसी एक टीम का विजेता बन पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में मैच को ड्रॉ करार दिया जायेगा और दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता करार देकर ईनामी राशि को बराबर बांट दिया जायेगा।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा पहला दिन, स्नेह-दीप्ति ने कराई भारत की वापसी

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी/मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेवॉन कॉन्वे, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, एजाज पटेल, काइल जैमिसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, नील वैग्नर।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 16:29 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+