कीवी गेंदबाजों की तुलना में क्यों फीकी रही बुमराह-ईशांत-शमी की जोड़ी, साइमन डल ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच बारिश और खराब मौसम की मार झेलते हुए जारी है। जहां पर बारिश के दखल के बाद दूसरे दिन से मैच शुरू हुआ और टॉस हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये आना पड़ा। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब हुए। हालांकि कीवी गेंदबाजों ने अगले दिन जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम को महज 217 रनों पर ऑल आउट कर दिया। कीवी टीम के लिये उसके तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (5 विकेट), ट्रेंट बोल्ट (2 विकेट), नील वैग्नर (2 विकेट) और टिम साउथी (1 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी टीम को पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: बारिश ने धोया WTC फाइनल का चौथा दिन, जानें 5वें दिन क्या रहेगा मौसम का हाल
हालांकि जब भारतीय टीम गेंदबाजी के लिये मैदान पर उतरी तो फैन्स को उम्मीद थी कि उसके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा को भी पिच से मदद मिलेगी और वो भी कीवी गेंदबाजों जितना प्रभावित करते नजर आयेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, भारतीय टीम ने 49 ओवर्स गेंदबाजी करते हुए भले ही रन देने में कंजूसी की लेकिन कीवी बल्लेबाजों को आउट करने में भी नाकाम रहे। भारत की ओर अश्विन ने पहली सफलता दिलाने का काम किया जबकि ईशांत शर्मा इकलौते तेज गेंदबाज बने जिनके खाते में विकेट आया।
और पढ़ें: WTC फाइनल के रिजर्व डे के लिये आईसीसी ने घटाया टिकट का दाम, जानें क्या हैं नये रेट

कीवी गेंदबाजों के मुकाबले फीके पड़ा भारतीय पेस अटैक
इसके बाद से ही फैन्स में यह सवाल बना हुआ है कि आखिरकार जिस पिच पर कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बुरी तरह से परेशान करने का काम किया वहां पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बेअसर क्यों नजर आ रहे थे। इस सवाल का जवाब न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डल ने देने का काम किया है और बताया कि कीवी गेंदबाजों के मुकाबले भारतीय बॉलर्स क्यों फीके नजर आये।
साइमन डल का मानना है कि टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले भारतीय टीम को अभ्यास न कर पाने की कमी का मैच में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड पहुंची थी जहां पर कड़े क्वारंटीन से निकलने के बाद उसके खिलाड़ी सिर्फ नेट्स और इंट्रा स्क्वॉड मेंं अभ्यास करने के बाद मैदान पर उतरे हैं। वहीं पर कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद मैदान पर उतरी है।

इस कारण मैच में पिछड़े भारतीय गेंदबाज
क्रिकबज के शो पर हर्षा भोगले से बात करते हुए साइमन डल ने कहा,'कई बार जब इस शेड्यूल को देखते हैं तो आपको लगता है कि क्या भारत को पूरी तैयारी का मौका मिल पाया था। मेरे हिसाब से देखें तो उन्हें नहीं मिला है, वहीं पर कीवी टीम 10-12 दिन में पर्याप्त गेंदबाजी करके यहां पहुंची है। हालांकि भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में यह सुनिश्चित किया कि गेंदबाजी के दौरान वो मुकाबले के लिये तैयार रहें। आप अपनी ही टीम के अंदर 2 टीम बनाकर कोशिश करते हैं कि अभ्यास मैच का अनुभव लिया जा सके लेकिन यह काफी नहीं होता। अभ्यास मैच आपको बेहतर बनाता है और तैयार करता है।'

घर में इंग्लैंड को हराने का मिला फायदा
साइमन डल का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम को टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने का फायदा मिला जिसमें उसने 22 साल में पहली बार इंग्लैंड को उसके घर में हराने का काम किया।
उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड की टीम को टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले लॉर्डस और एजबास्टन टेस्ट में खेलने के अनुभव के चलते फायदा मिला है। न्यूजीलैंड ने पहले 10-11 दिन साउथैम्पटन में रहकर अपनी टीमों के बीच मैच खेलने का काम किया और फिर इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी के खिलाफ अपने गेंदबाजों को अभ्यास का पूरा मौका दिया। टिम साउथी ने यहां पर शानदार गेंदबाजी की, डेवॉन कॉन्वे ने दोहरा शतक लगाने का काम किया। जिससे साफ हो गया कि उनकी तैयारी भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।'

ईशांत के अलावा किसी ने नहीं किया प्रभावित
इस दौरान साइमन डल ने भारतीय गेंदबाजी की तिकड़ी पर भी बात की और कहा कि ईशांत शर्मा को छोड़कर विराट सेना के पास दूसरा कोई भी स्विंग गेंदबाज प्लेइंग 11 में नहीं है।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय प्लेइंग 11 में ईशांत शर्मा इकलौते स्विंग गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह के पास गेंद को स्विंग कराने का टैलेंट है लेकिन ईशांत जब राउंड द विकेट से आकर बॉल डालते हैं तो उनकी कलाई एक नैचुरल एंगल बनाती है जिससे गेंद बाहर की ओर स्विंग होती है। यह गेंद लेफ्ट हैंडर्स के लिये दूर और राइड हैंडर्स के लिये अंदर की ओर आती है। मोहम्मद शमी स्विंग गेंदबाजी नहीं हैं बल्कि एक सीम गेंदबाज हैं। मेरे लिये तीनों गेंदबाजों में ईशांत सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
