Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल के रिजर्व डे के लिये आईसीसी ने घटाया टिकट का दाम, जानें क्या हैं नये रेट

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच बारिश और खराब मौसम की मार झेलता नजर आ रहा है। इसको देखते हुए आईसीसी ने इस ऐतिहासिक फाइनल मैच के लिये रिजर्व किये गये छठे दिन का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। 18 जून से शुरू हुए इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया था, जिसके कारण दूसरे दिन टॉस हो सका। मैच का दूसरा और तीसरा दिन भी बारिश और खराब मौसम से प्रभावित देखने को मिला। वहीं मैच का चौथा दिन एक बार फिर से बारिश की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।

बारिश के चलते मैच के चौथे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से धुल गया और टीमों ने जल्दी लंच का ऐलान कर दिया। वहीं पर शाम 7 बजे तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार बारिश अभी भी जारी है। हालांकि अंपायर दिन का खेल खत्म करने की घोषणा करने से पहले (भारतीय समयानुसार) 8 बजे तक इंतजार करते नजर आयेंगे। इससे साफ हो गया है कि आईसीसी मैच का नतीजा हासिल करने के लिये रिजर्व डे का इस्तेमाल जरूर करेगा। उल्लेखनीय है कि रिजर्व डे का इस्तेमाल करने के लिये कम से कम 90 ओवर्स का खेल या फिर मैच का पूरा एक दिन बारिश और खराब मौसम से प्रभावित होना चाहिये, हालांकि यहां पर लगभग 2 दिन से ज्यादा का खेल इससे खराब हो चुका है।

और पढ़ें: जुड़वा बच्चों के पिता बनें उसेन बोल्ट, ऐसे रखे नाम कि सोशल मीडिया पर हो गये वायरल

इस बीच आईसीसी ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए साफ किया है कि वो रिजर्व डे के लिये टिकटों का दाम घटाने जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए आईसीसी के एक आधिकारिक सूत्र ने जानकारी दी है कि रिजर्व डे के लिये टिकटों का दाम घटा दिया गया है। पहले जो टिकट 15444 रुपये की थी वो अब रिजर्व डे के लिये 10296 रु की होंगी, तो वहीं पर 10, 296 रु के दाम पर बिकने वाली टिकट का दाम 7772 रुपये कर दिया गया है।

रिजर्व डे के लिये सबसे सस्ती टिकट 5148 रु में उपलब्ध होंगी जिनका पहले दाम 7772 रु था। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को देखते हुए आईसीसी ने साउथैम्पटन में सिर्फ 4 हजार दर्शकों को हर रोज मैच देखने आने की इजाजत दी है। हालांकि बारिश और खराब मौसम ने फैन्स का मजा किरकिरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

और पढ़ें: टेस्ट में खराब रोशनी के नियम पर भड़के संजय मांजरेकर, कहा- ICC को बदलने की जरूरत

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 141.1 ओवर का ही खेल हो सका है, जिसमें भारतीय टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिये आना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाने का काम किया जिसमें अजिंक्य रहाणे (49) और विराट कोहली (44) की पारियों का अहम योगदान रहा। जवाब में कीवी टीम ने टॉम लैथम (30) और डेवॉन कॉन्वे (54) की पारियों के दम पर अब तक 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिये हैं।

Story first published: Monday, June 21, 2021, 19:22 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+