For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में न्यूीजलैंड नहीं बल्कि भारत की होगी जीत, माइकल होल्डिंग ने बताया कारण

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथैंप्टन के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट का पहला खिताबी चैंपियनशिप जीतने के लिए न्यूजीलैंड का सामना करेगी। इस टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को आयोजित होने में 10 दिन का समय बाकी है और दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। जहां एक और फैन्स इस ऐतिहासिक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पर दूसरी ओर दिग्गज खिलाड़ी इस फाइनल मैच को लेकर अपनी भविष्यवाणी का एलान करते नजर आ रहे हैं।

चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर ज्यादातर पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के चलते न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है और भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ेगा। हालांकि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि कीवी टीम के मुकाबले भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की ज्यादा हकदार है और उनका पलड़ा ही भारी रहेगा।

और पढ़ें: WTC फाइनल को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, कहा- 6 विकेट से जीतेगी यह टीम

माइकल होल्डिंग ने भारतीय गेंदबाज़ी की आक्रामकता की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड की कंडीशन इस मैच में विराट सेना को काफी पसंद आने वाली है फिर वह चाहे उसके तेज गेंदबाजों या फिर स्पिन गेंदबाज। होल्डिंग का मानना है कि भारतीय टीम के लिए विश्व विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जिताने में उसके स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का बड़ा हाथ होगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर भारतीय टीम परिस्थितियों को देखते हुए सिर्फ एक स्पिनर के साथ जाने का फैसला करती है तो वह रविचंद्रन अश्विन को मैच में खिलाते हुए नजर आएगी जो की बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा,' इसमें कोई शक की बात नहीं है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में परिस्थितियों का अहम रोल होगा लेकिन भारतीय टीम के पास जिस तरह का बॉलिंग अटैक है उसे हर परिस्थिति में मदद ही मिलेगी फिर चाहे वह धूप निकली हो या फिर बादल छाए हुए हों। अगर मौसम साफ रहता है तो भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला करेगी, वरना अगर उसे एक स्पिन गेंदबाज के साथ जाना पड़ता है तो वह जडेजा के बजाय अश्विन पर दांव लगाती नजर आएगी।'

और पढ़ें: जब धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझ बैठे थे एनरिच नॉर्खिया, सुनाया 11 साल पुराना किस्सा

माइकल होल्डिंग ने आगे कहा कि साउथैम्पन की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार होती है जो कि फाइनल मैच में भारतीय टीम के पक्ष में ही नजर आता है। होल्डिंग ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को न्यूजीलैंड के मुकाबले अधिक मजबूत बताया और कहा कि फाइनल मैच में वो उनसे बेहतर प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Story first published: Tuesday, June 8, 2021, 20:57 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+