For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'भारतीय होने के चलते कहना पड़ता है महान', माइकल वॉन ने कोहली-विलियमसन को लेकर फिर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का काम किया है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट को लेकर दिये उनके कई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम जब हाल ही में भारत दौरे पर आई थी तो इस दौरान माइकल वॉन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय पिचों पर तंज कसने का भी काम किया था। अब एक बार फिर से इस पूर्व कप्तान ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच सकता है। माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी सिर्फ भारतीय न होने की वजह से विराट कोहली से पीछे है वरना इसे दुनिया का महानतम खिलाड़ी माना जाता।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी, साउथैमप्टन पर क्या है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और केन विलियमसन को फैब 4 का हिस्सा माना जाता है जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों के साथ स्टीव स्मिथ और जो रूट का नाम भी लिया जाता है और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी इसका हिस्सा बनने की ओर हैं। कोहली और विलियमसन ने पिछले कुछ सालों में अपने देश के लिये ढेरों रन बटोरने का काम किया है और अपनी बल्लेबाजी लाइन अप की मुख्य कड़ी बन चुके हैं, जिसके चलते खेल जगत के विशेषज्ञों के बीच इन्हें काफी इज्जत दी जाती है। ऐसे में दोनों टीमें के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश देखने को मिलेगी।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, कहा- खतरे में डाल रहे लोगों को जिंदगी

अगर भारतीय होते तो महानतम खिलाड़ी बनते विलियमसन

अगर भारतीय होते तो महानतम खिलाड़ी बनते विलियमसन

माइकल वॉन का मानना है कि अगर केन विलियमसन न्यूजीलैंड के बजाय भारत के लिये खेल रहे होते तो उन्हें विश्व का महानतम खिलाड़ी माना जाता। वॉन ने इस बात का दावा करते हुए कहा कि अगर आप विराट कोहली को महान नहीं कहते हैं तो सोशल मीडिया पर आपको भारतीय फैन्स से काफी आलोचना का सामना करना पड़ता है। 2005 की एशेज सीरीज जीतने वाले कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कोहली सिर्फ लाइक और फॉलोअर्स बटोरने के लिये बेस्ट हैं। वॉन ने दावा किया कि विलियमसन परेशानी के बावजूद शांत रहते हैं और कोहली की तुलना में बराबरी के खलिड़ी हैं जो कि बराबर रन बनाते हैं।

स्पार्क स्पोर्ट से बात करते हुए वॉन ने कहा,'अगर केन विलियमसन भारतीय खिलाड़ी होते तो उन्हें दुनिया का महानतम खिलाड़ी मान लिया जाता। हालांकि वो इसलिये नहीं बन पाते क्योंकि आपको विराट कोहली को महान कहना पड़ेगा, वरना सोशल मीडिया पर आपको आलोचना झेलनी पड़गी। इसी वजह से सभी कुछ क्लिक्स और लाइक बटोरने के लिये सोशल मीडिया पर सभी विराट कोहली को बेस्ट बताते हैं। मेरे लिये केन विलियमसन जिस तरह से सभी प्रारूप में शांति के साथ खेलते हैं वह सबसे महान बल्लेबाज हैं। यहां तक की वो जो करते हैं उसमें भी शांति बरतते हैं।'

इंग्लैंड में फुस्स हो जाते हैं विराट कोहली

इंग्लैंड में फुस्स हो जाते हैं विराट कोहली

माइकल वॉन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंग्लिश परिस्थितियों और लहराती गेंद को देखते हुए विराट कोहली का बल्ला संघर्ष करने लगता है। वो 2018 के इंग्लैंड दौरे पर मुश्किल से खड़े रह पाये थे जबकि केन विलियमसन जमकर रन बनाते हैं। वॉन का मानना है कि केन विलियमसन मौजूदा समय के बेस्ट बल्लेबाज हैं और विराट कोहली से आगे माने जाने चाहिये। वॉन ने आगे कहा कि केन विलियमसन सोशल मीडिया पर कम पॉपुलर हैं और इसी के चलते उनकी एंडॉर्समेंट और कॉमर्शियल कमाई विराट कोहली की तुलना में काफी कम हैं। हालांकि आने वाले 3 मैचों में विलियमसन विराट कोहली की तुलना में ज्यादा रन बना सकते हैं जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने हैं।

क्वालिटी में विराट कोहली से बेहतर हैं विलियमसन

क्वालिटी में विराट कोहली से बेहतर हैं विलियमसन

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि हाल में कई विशेषज्ञों ने उनको लेकर शोर मचाने का काम किया है, फिर वो चाहे इसे पसंद करें या नहीं। इंग्लिश परिस्थितियां कोहली को रास नहीं आती है खास तौर से लहराती गेंदे। इंंग्लैंड का पिछला दौर कोहली को काफी पसंद आया था लेकिन वहां पर भी वो संघर्ष ही करते नजर आये थे। विलियमसन की बात करें तो उन्हें यहां पर सफलता मिल है। मैं आप लोगों से ऐसा इसलिये नहीं कह रहा क्योंकि मैं न्यूजीलैंड में हूं और न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड खेलने पहुंची है। केन विलियमसन पहले से ही विराट कोहली के साथ महानतम खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। यहां बस फर्क इतना है कि विलियमसन के पास इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं है और उससे वो 30-40 मिलियन डॉलर सालाना एंडार्समेंट के जरिये नहीं कमा रहे हैं। लेकिन क्वालिटी और कंसिस्टेंसी की बात करें तो केन विलियमसन का जवाब नहीं। मुझे लगता है कि वो अभी कुछ और रन अपने खाते में जोड़ सकते हैं।'

Story first published: Friday, May 14, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+