For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के प्रारूप से खुश नहीं है कोच रवि शास्त्री, इंग्लैंड जानें से पहले क्या कहा

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिये भारतीय टीम आज शाम को रवाना होने वाली है, जिससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और टीम के कप्तान विराट कोहली ने मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया और बताया कि इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम कितनी तैयार है। उल्लेखनीय है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहां कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के घरेलू सीजन पर नजर बनाये हुए थे तो वहीं पर कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच पर नजर रखी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कोच रवि शास्त्री से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के मायने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट बताया।

और पढ़ें: ENG vs NZ: आखिर क्यों लॉर्डस में काली टी-शर्ट पहनकर उतरे इंग्लिश खिलाड़ी

उन्होंने कहा,'यह पहली बार है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। जब आप खेल के प्रति जुनून देखते हैं तो आपको पता चलता है कि यह अब तक का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। यह वो प्रारूप है जो आपका टेस्ट लेता है। टीम ने दुनिया भर में खेल कर जीतने का कारनामा किया है और फाइनल खेलने के हकदार भी हैं।'

वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी इस मुद्दे पर कोच रवि शास्त्री से पूरी तरह से सहमति जताते हुए कहा कि यह काफी मायने रखता है। हम सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी गर्व महसूस करते हैं। यह हमारे लिये अब तक की मेहनत का मिला जुला फल है। फाइनल में पहुंचकर हम काफी खुश हैं।

और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस में जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बने

इस दौरान हेड कोच से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को लेकर भी सवाल किया गया जिसको लेकर कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा प्रारूप से असहमति जताते हुए कहा कि यह लंबे समय के लिये सही नहीं है।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि अगर आप इस चैम्पियनशिप को लंबे समय तक जारी रखना चाहते हैं तो आपको बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में फाइनल कराना चाहिये क्योंकि जब 2 साल तक अलग-अलग जगह सीरीज जीत कर फाइनल में पहुंचते हैं तो एक मैच में इसका फैसला करना ठीक नहीं होगा। लेकिन रातों रात कुछ भी नहीं बनता। अभी एक मैच है तो जल्दी से इसे खेलकर खत्म करना चाहिये। हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल खेलने का अधिकार जुटाया है, हम लंबे समय से नंबर 1 ऐसे ही नहीं बने हैं।'

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 17:49 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+