
सौरव गांगुली ने कहा- पहले बैटिंग करे भारत
सौरव गांगुली को यह भी यकीन है कि विराट कोहली केन विलियमसन की टीम से भिड़ने के बाद अपने भारत में टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी लेकर आएंगे। इसके साथ ही गांगुली यह भी बताते हैं कि यह काम इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि ब्लैक कैप्स टीम बहुत अच्छी क्वालिटी की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए गांगुली ने बताया, "अगर आप आंकड़ों को खंगाले तो देखेंगे कि भारत की अधिकतर विदेशी जीत तब मिली जब उन्होंने पहले बल्लेबाजी की। यह आप के चुनाव पर निर्भर करता है कि आप कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं या फिर चौथी पारी का इंतजार करने के लिए।
"2002 या 2018 दक्षिण अफ्रीका में लीड्स को देखें, हमने गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में पहले बल्लेबाजी की, शुरुआती दबाव में बोर्ड पर रन बनाए और इस तरह हमने उन खेलों को जीता। यहां तक कि मार्क टेलर या स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीमों ने भी शायद ही कभी सीमिंग परिस्थिति में क्षेत्ररक्षण किया हो।"
WTC Final: टेस्ट में कोहली की फॉर्म चिंता का विषय, क्या इस टूटेगा खराब आंकड़ों का सिलसिला

रोहित-गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी- गांगुली
गांगुली अभी कहते हैं कि रोहित शर्मा और शुभमन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि उनको न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी अटैक झेलना होगा और उसकी धार कुंद करनी होगी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टीम साउथी इंग्लिश परिस्थितियों में कहर बरपा सकते हैं ऐसे में इन दोनों अपनी बल्लेबाजों पर एक का मुख्य रोल होने जा रहा है।

'नई गेंद को पुराना करना अहम'
गांगुली कहते हैं, "ओपनिंग बल्लेबाजी काफी महत्वपूर्ण है जब आप विदेशों में दौरा करते हैं। जब हमने आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड में दौरा किया तो हम अच्छा खेले क्योंकि हमारे पास वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा जैसे ओपनिंग बल्लेबाज थे जिन्होंने नई गेंद को खेला और इसको पुराना कर दिया। जब आप के मध्यक्रम के बल्लेबाज 30 रन पर दो विकेट खोने के बाद आते हैं तो यह अलग ही टीम बन जाती है और मुश्किल हो जाता है।
"इसलिए यह दौरा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। सिर्फ डब्ल्यूटीसी फाइनल ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट भी अहम होंगे। उन्हें नई गेंद खेलनी होगी और अपने विकेटों पर टिकना होगा। अगर वे ऐसा करने में सक्षम हैं तो वे चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और मौजूदा फॉर्म में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद आने वाले बल्लेबाजों के लिए खेल सेट करने में सक्षम होंगे।"


Click it and Unblock the Notifications
