|
कुछ ऐसी है आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर
आईसीसी की ओर से जारी की गई वनडे टीम ऑफ द ईयर की कमान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लेनिंग को सौंपी गई है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना के अलावा शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी और पूनम यादव को भी जगह दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। पेरी को इसके साथ ही सभी प्रारूप को मिलाकर दिये जाने वाले रशेल हेहोई-फ्लिंट पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) से भी सम्मानित किया गया।
आईसीसी महिला वनडे टीम (बल्लेबाजी क्रम में) : एलिसा हैली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, तमसीन ब्यूमौंट, मेग लैनिंग (कप्तान), स्टेफनी टेलर, एलिस पैरी, जेस जोनासेन, शिखा पांड, झूलन गोस्वामी, मेगन शट्ट, पूनम यादव।
|
आईसीसी की टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
आईसीसी की टी20 टीम ऑफ द ईयर की कमान वनडे की ही तरह मेग लेनिंग को दी गई है। जबकि टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को दिया गया है, जिन्होंने साल 2019 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 148 रनों की पारी खेली थी। इस हरफनमौला खिलाड़ी के नाम 2019 में 73.50 की औसत से 441 रन बनाने के अलावा 13.52 की औसत से 21 विकेट भी है।
आईसीसी टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव का नाम भी शामिल है।
आईसीसी महिला टी-20 टीम (बल्लेबाजी क्रम में) : एलिसा हैली (विकेटकीपर), डेनिएल व्याट, मेग लेनिंग (कप्तान), स्मृति मंधाना, लिजेल ली, एलिस पैरी, दीप्ति शर्मा, निदा दार, मेगन शट्ट, शबनम इस्माइल, राधा यादव।
|
इस खिलाड़ी को मिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
इसके अलावा थाईलैंड की चनिंदा सुथीरुआंग को आईसीसी इमर्जिग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है। 26 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस साल आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप क्वॉलीफायर में 12 विकेट लिए थे। इस बार भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज को आईसीसी की वनडे और टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
