For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2020: 7 खूबसूरत महिला खिलाड़ी जिन्होंने 2020 में लिया संन्यास

Female Cricketers and Sports persons who announce their Retirement in 2020: नई दिल्ली। खेलों के लिहाज से साल 2020 की बात करें तो यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच कई सारे देश लॉकडाउन में चले गये तो वहीं खिलाड़ियों को भी घरों में बंद रहना पड़ा। वहीं कई सारे अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट और मैचों को भी स्थगित या फिर रद्द करना पड़ा। इस दौरान जब खेलों ने मैदान पर वापसी की तो खिलाड़ियों की दर्शकों की गैर मौजूदगी में खेलना पड़ा।

और पढ़ें: भारतीय ड्रेसिंग रूम को लेकर गावस्कर का बड़ा दावा, कहा- हर खिलाड़ी के लिये हैं अलग नियम

वहीं लगभग 4 महीने तक ज्यादातर खेलों पर ब्रेक लगा रहा और अभी भी कई खेल मैदानों पर अपनी वापसी करा पाने में नाकाम रहे हैं। इस बीच खेलों से मिले इस लंबे ब्रेक के चलते कई दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया। आइये एक नजर खेल जगत की उन दिग्गज महिला खिलाड़ियों पर डालें जिन्होंने 2020 में संन्यास का ऐलान किया।

और पढ़ें: बड़ी खबर: BCCI ने IPL में टीमों को बढ़ाने पर भरी हामी, जानें कब से नजर आयेंगी 10 टीमें

सना मीर (Sana Mir)

सना मीर (Sana Mir)

इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सना मीर का है जिन्होंने इस साल अप्रैल में अपने 15 साल के अतंर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। सना मीर ने साल 2005 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था जबककि पिछले साल 4 नवंबर को अपना आखिरी मैच खेला था।

सना मीर ने अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के लिये 226 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत की जिसमें उन्होंने 137 मैचों में टीम की कमान संभाली। सना मीर ने पाकिस्तान के लिये 120 वनडे मैचों में 151 विकेट जबकि 106 टी20 मैचों में 89 विकेट हासिल किये। वहीं पाकिस्तान के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

दीपा मलिक (Deepa Malik)

दीपा मलिक (Deepa Malik)

इस लिस्ट में दूसरा नाम पैरालंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली दीपा मलिक का है जिन्हें रियो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के लिये देश के सबसे बड़े खेल अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वह देश के लिये इस अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला पैरा एथलीट बनी। हालांकि दीपा मलिक ने 11 मई 2020 के दिन अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया।

लौरा मार्श (Laura Marsh)

लौरा मार्श (Laura Marsh)

इस फेहरिस्त में तीसरा नाम इंग्लैंड की दिग्गज महिला खिलाड़ी लौरा मार्श का है जिन्होंने अगस्त 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान किया। मार्श ने अपने करियर के दौरान इंग्लैंड के लिये 9 टेस्ट, 103 वनडे और 67 टी20 मैचों में शिरकत की और तीनों प्रारूप मे कुल 217 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हासिल किये। मार्श ने पिछले साल नवंबर में संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन फरवरी में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने इसका ऐलान किया। लौरा मार्श ने 2009 से 2017 के बीच 3 बार इंग्लैंड की वनडे टीम को विश्व कप जिताने का काम किया।

कैरोलिन वोजनियास्की (Caroline Wozniacki)

कैरोलिन वोजनियास्की (Caroline Wozniacki)

इस लिस्ट में अगला नाम डेनमार्क की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी का है जिन्होंने जून 2020 में संन्यास का ऐलान किया। इस महिला खिलाड़ी का करियर हार के साथ समाप्त हुआ, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना आखिरी मैच खेला जहां पर रोमानिया की सिमोना हालेप ने उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में हराया। वोज्नियाकी ने महज 29 साल में अपने करियर को अलविदा कह दिया, इस दौरान उन्होंने 30 डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट जीते।

मारिया शारापोवा (Maria Sharapova)

मारिया शारापोवा (Maria Sharapova)

इस लिस्ट में अगला नाम महिला टेनिस की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शुमार मारिया शारापोवा का है जिन्होंने 26 फरवरी 2020 को संन्यास का ऐलान किया। करियर में 5 बार ग्रैंडस्लैम जीतने वाली मारिया शारोपोवा ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि वह टेनिस को गुडबॉय कह रही हैं और अब एक अलग तरह की प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार हैं।

एकातेरीना माकारोवा (Ekaterina Makarova)

एकातेरीना माकारोवा (Ekaterina Makarova)

इस लिस्ट में अगला नाम रूस की खूबसूरत टेनिस खिलाड़ी एकातेरीना माकारोवा का है जिन्होंने 28 जनवरी 2020 को अपने करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि वह फरवरी 2019 के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थी। 31 वर्षीय एकातेरीना ने सिंगल्स और डबल्स में काफी सफलता हासिल की लेकिन उसके बावजूद वह रडार पर रहती थी। उन्होंने यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई और विंबलडन में क्वार्टर फाइनल में वह सिंग्लस में 8वें पायदान पर पहुंची। हालांकि डबल्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और वह पहले पायदान पर भी पहुंची।

जूलिया जॉर्जेस (Julia Görges)

जूलिया जॉर्जेस (Julia Görges)

इस लिस्ट में आखिरी नाम विंबलडन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट जूलिया जोर्जेस का है जिन्होंने अक्टूबर 2020 में टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। जर्मनी की यह महिला टेनिस खिलाड़ी 2018 में विंबलडन सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स के हाथों हारी थी, इसी साल वह अपने करियर की टॉप रैंकिंग 9वें स्थान पर पहुंची थी।

वह फ्रेंच ओपन 2014 में मिश्रित युगल में नेनाद जिमोनजिक के साथ फाइनल में हारी थी तो वहीं इसी साल फेड कप की उपविजेता बनी थी।जूलिया ने 2011 में स्टुटगार्ट और 2017 में मास्को तथा जुहाई में डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफ्री की विजेता रहीं है.

Story first published: Thursday, December 24, 2020, 18:06 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+