Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब होटल में गांजा फूंक रहा था यह खिलाड़ी, लगा था बड़ा जुर्माना

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ी जितना मैदान पर धमाल मचाते हैं उतना ही विवादों के जरिये भी खबरों में बने रहते हैं। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो मैदान पर अपने उम्दा खेल के लिये मशहूर थे तो मैदान के बाहर अपनी रंगारंग जीवन शैली के लिये भी, जिसके चलते कई बार उन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ा। इस फेहरिस्त में शेन वॉर्न समेत कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थे। आपको जानकर हैरान होगी कि इस फेहरिस्त में शामिल एक दिग्गज खिलाड़ी को मैच के बाद होटल में गांजा फूंकते हुए पकड़ा गया था।

हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स की जिन्होंने 2007 के वनडे विश्व कप में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। बाद में इंटरव्यू के दौरान गिब्स ने माना था कि उन्होंने वह छक्के आधे नशे में लगाये थे। हालांकि हम इस मैच की बात नहीं कर रहे हैं।

और पढ़ें: तो क्या धोनी से दोस्ती आरपी सिंह के करियर पर पड़ी भारी, जानें क्या था पठान को बाहर करने का सच

यह घटना साल 11 मई 2001 की है जब साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर जब टीम अपने होटल में रेस्ट कर रही थी तो टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्रेग स्मिथ के साथ हर्शल गिब्स और टीम के अन्य 3 खिलाड़ी ( एडम्स, रोजर टेलेमकहस, आंद्रे नेल और जस्टिन कैंप) गांजा फूंकते हुए पकड़े गये थे।

साउथ अफ्रीकी टीम एंटिगा के एक होटल में रुकी थी। गांजा पीत हुए पकड़े जाने की खबर जब टीम मैनेजमेंट को मिली तो उन पर हर्षल गिब्स समेत चारों खिलाड़ियों को दंडित किया गया था। इसके बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने हर्शल गिब्स समेत टीम के सभी सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार साउथ अफ्रीकन रेंड का जुर्माना लगाया।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने ICC की टेस्ट रैंकिंग पर उठाये सवाल, प्वाइंट सिस्टम को बताया बकवास

हर्शल गिब्स के लिये करियर के यह 12 महीने काफी खराब रहे थे। इसी साल हर्शल गिब्स को भारत के खिलाफ सीरीज में मैच फिक्सिंग स्कैंडल के लिये 6 महीने का बैन लगाया गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच की एक शाम पहले नाइट क्लब जाने के आरोप में सस्पेंड भी किया गया। बेशक से हर्शल गिब्स दक्षिण अफ्रीका के लिये शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे लेकिन अनुशासन के मामले में उन्होंने कई बार अपनी टीम को परेशानी में डालने का काम किया।

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:52 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+