Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने चुनी विश्व कप 2019 की अपनी ड्रीम टीम, धोनी को किया बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप 2019 की अपनी ड्रीम टीम चुनी। उन्होंने विकेटकीपर महेंद्र सिहं धोनी को अपनी टीम से बाहर किया जो इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में धीमी पारियों के कारण आलोचनाओं में आए। सचिन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 5 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। सचिन रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखकर खुश नजर आए हैं।

इसलिए चुने गए जडेजा

इसलिए चुने गए जडेजा

सचिन ने जडेजा को चुनने पर कहा कि सेमीफाइनल में रवीन्द्र जडेजा की 77 रन की बेहतरीन पारी ने मुझे काफी प्रभावित किया है। सचिन ने कहा कि रवींद्र जडेजा की लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी शानदार है और वे मेरी टीम में शामिल दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन के साथ अच्छी स्पिन जोड़ी बनाएंगे। बता दें शाकिब इकलाैते बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं जिन्हें सचिन ने अपनी टीम में रखा है।

इन्हें बनाया कप्तान

इन्हें बनाया कप्तान

वहीं टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं बल्कि केन विलियमसन को बनाया है जिन्होंने न्यूजीलैंड टीम को इस विश्व कप में फाइनल तक पहुंचाया। जबकि ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को दी है। तीसरे नंबर पर विलियम्सन और चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरेंगे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने अपनी टीम में चार दिग्गज ऑलराउंडर्स को जगह दी है।

शैम्पेन बोतल के खुलते ही भाग निकले इंग्लैंड के 2 मुस्लिम क्रिकेटर, वीडियो वायरल

छठे नंबर पर उतरेंगे स्टोक्स

छठे नंबर पर उतरेंगे स्टोक्स

उनकी टीम में पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शामिल हैं जिन्होंने इस विश्व कप में 606 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट भी लिए। छठे स्थान पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, सातवें पायदान पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और आठवें स्थान पर रवींद्र जडेजा को जगह दी है। नौंवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क, 10वें नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और 11वें नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह को रखा है।

सचिन की ड्रीम टीम :

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन (कप्तान), विराट कोहली, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 10:09 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+