वर्ल्ड कप 2019 : मशहूर ज्योतिष की भविष्यवाणी, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल मैच
नई दिल्ली। विश्व कप का खिताब काैन सी टीम जीतेगी, इसके लिए हर कोई अपनी-अपनी राय रख रहा है। इसी बीच मुंबई के मशहूर ज्योतिष ग्रीनस्टोन लोबो ने भी विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा, जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि विश्व कप 30 जून से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहा है। इसके पहले लोबो की भविष्यवाणी भारतीय क्रिकेट फैंस को जरूर निराश करेगी।

इस कारण फाइनल में पहुंचेंगी ये टीमें
लोबो की गणनाओं के मुताबिक इस बार विश्व विजेता बनने का ताज उसी कप्तान की टीम पर सजेगा, जो 1985-87 तक के बीच जन्मा हो, इस काल में जन्मे लोगों के लिए यूरेनस और नेप्च्यून सबसे मजबूत ग्रह हैं, जो उनके भाग्य को चमकाने में मददगार होंगे। इस समयकाल में जन्मे कप्तानों कि अगर बात करें, तो ये ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन और पाकिस्तान के सरफराज अहमद हैं। हालांकि लोबो सरफराज को यहां जीत का हकदार नहीं मान रहे क्योंकि वह पहले ही एक बड़ा खिताब (2017 चैंपियंस ट्राॅफी) अपने नाम कर चुके हैं।

इंग्लैंड जीत सकता है खिताब
लोबो ने इंग्लैंड को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया गया है। इस बार इंग्लैंड अपने घर में ही विश्व कप खेलेगा और उसके पास पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा माैका है। लोबो के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने भी पिछली बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है और इस बार भी उनकी टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछली वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे, तो ऐसे में इस बार खिताब जीतने के उनके चांस भी कम हो जाते हैं। इस बीच मॉर्गन की टीम को ज्योतिषीय नजर से देखें, तो वह ऑस्ट्रेलिया की तुलना में बेहद संतुलित नजर आ रही है और इसी आधार पर हम कह सकते हैं कि इस बार वर्ल्ड कप विजेता बनने के चांस मेजबान इंग्लैंड टीम के सबसे ज्यादा हैं।
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली में काैन है बेहतर कप्तान?, संजय मांजरेकर ने दी अपनी राय

पाकिस्तान पर भारत की होगी जीत
वहीं सबसे बड़ा मैच 16 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में होने जा रहा है। ऐसे में यह सवाल भी है कि क्या भारत फिर से पाकिस्तान को धूल चटा पाएगा। इसपर ज्योतिष लोबो का कहना है कि बेशक! अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ही जीत दर्ज करेगी। बता दें कि पाकिस्तान विश्व कप में भारत से कभी नहीं जीत सका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
