नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेट के डैशिंग क्रिकेट स्टार युवराज सिंह फिर से चर्चा में है। लेकिन इस बार युवराज सिंह अपने बयान को लेकर चर्चा में नहीं बल्कि गुस्से की वजह से चर्चा में हैं। युवराज ने मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा है कि मेरी बात को मीडिया ने मसाले की तरह से लोगों के सामने परोसा है। मैनें जो कहा था उसे उल्टे अंदाज में मीडिया ने हाईलाइट कर दिया है जो कि बेहद ही गलत और शर्मनाक है।
युवराज ने मीडिया पर अपनी भड़ास ट्विटर के जरिये निकाली है। युवराज ने ट्विट किया है कि मैंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि टीम के सेलेक्शन में कुछ भी संभव है..लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं हताश हो चुका हूं या मैंने सोच लिया है कि अब टीम इंडिया के लिए मैं कभी नहीं खेल पाऊंगा।
गौरतलब है कि बुधवार को एक अंग्रेजी चैनल के जरिये यह खबर सामने आयी थी कि एक इंटरव्यू में खुद साल 2011 के वर्ल्डकप के मैन ऑफ द सीरीज रहे क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा था कि उनको अब खुद लगने लगा है कि शायद अब वो इंडियन टीम में कभी भी वापसी नहीं कर पायेंगे और ना ही देश के लिए खेल पायेंगे।
Anything can happen doesn't mean I won't play for India again! Of course the media has to twist and turn and make it into some controversy
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 30, 2014 अपने जीवन के बुरे फार्म से गुजर रहे मिस्टर युवी ने हालांकि यह जरूर कहा कि वो एक फाइटर हैं और वो अंत तक कोशिश करते रहेंगे कि उन्हें टीम में वापस जगह मिले।