इस गेंदबाज के चलते युवराज सिंह ने लिया था संन्यास, एक साल बाद खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और सोशल मीडिया के जरिये इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने रविवार को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की और बताया कि क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहने का ख्याल उनके मन में आखिरकार कब और किस गेंदबाज की वजह से आया था।

उल्लेखनीय है कि भारत के लिये आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 और आईसीसी विश्व कप 2011 में अहम भूमिका निभाकर खिताब जिताने वाले युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान किया था।

और पढ़ें: फिक्सिंग में बुरा फंसे उमर अकमल, पीसीबी ने लगाया 3 साल का बैन

युवराज सिंह ने संन्यास लेने के लगभग एक साल बाद खुलासा करते हुए बताया कि यह वाक्या आईपीएल 2018 का है जब वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल रहे थे और तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया।

उन्होंने कहा,'आईपीएल 2018 में जब मैं किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल रहा था तो उस सीजन में मेरा परफॉर्मेंस काफी खराब रहा था और मैं खुद से निराश था। इसी सीजन में एक मैच के दौरान हमारी टीम से खेल रहे तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने मुझे 'युवी पा' कह कर पुकारा, बस इसके बाद मैंने ठान लिया कि अब संन्यास लेना चाहिए।'

और पढ़ें: अक्टूबर-नवंबर में T20 विश्व कप का आयोजन नामुमकिन, BCCI अधिकारी ने गिनाये कारण

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने साल 2018 के बाद से अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, हालांकि उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

दुनिया भर के फैन्स के बीच सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने अपने करियर के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की मदद से भारत को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई। 10 जून 2019 को युवराज सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संन्यास का ऐलान किया और फिलहाल विदेशी फ्रैंचाइजी लीग में खेलते नजर आते हैं।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 18:50 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+