नई दिल्ली। पूरे तीन साल बाद वनडे टीम में जगह बनाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंसी-मजाक चल रहा है। कोई उन्हें किंग इस बैक कह रहा है तो किसी ने उन्हें टीम का युवराज कहा है लेकिन इस हंसी-मजाक में ठिठौली का तड़का तब लगा जब खुद युवी अपना मजाक बनाए जा रहे लोगों के साथ खड़े हो गए। युवी की वापसी से खुश बंगाल टाइगर गांगुली, कहा बहुत कुछ
दरअसल युवी के साथ ही टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष नेहरा की भी वापसी हुई है, जिसके लिए कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें और नेहरा की एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बीसीसीआई अब भी 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार कर रही है।
खुद को 500-1000 के नोट बताए जाने पर हंसने लगे युवराज सिंह
युवी ने इस तस्वीर और कमेंट को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिससे मालूम पड़ता है कि युवी खुद अपने पर बने जोक्स का आनंद उठा रहे हैं, वैसे भी युवी काफी मस्त-मौला इंसान कहे जाते हैं और खुद पर बने चुटकुलों पर हंसना उनके मस्त-मौला व्यक्तित्व की ही पहचान है, क्यों हम सही कह रहे है ना...।
500 और 1000 के पुराने नोट अमान्य करार
आपको बता दें कि भारत सरकार ने 8 नवंबर 2016 के बाद से 500 और 1000 के पुराने नोटों को अमान्य करार कर दिया है।