युवराज-हैजल की शादी पर अकांक्षा ने कसा तंज, मां शबनम से दूर रहने की दी सलाह

नई दिल्ली। एक बार फिर से युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा शर्मा ने युवी की मां शबनम सिंह के खिलाफ मुंह खोला है।

बुधवार को जैसे ही युवी और हैजल की शादी हुई वैसे ही दूसरी तरफ अकांक्षा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से कहा कि मैं युवी-हैजल से बस यही कहना चाहती हूं कि अगर उन्हें शांतिपूर्वक और प्यार से लाइफ को जीना तो वो शबनम सिंह से दूर ही रहें वरना उनका हाल भी मेरी तरह ही होगा।

मालूम हो कि पिछले दिनों अकांक्षा ने मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मंच पर कहा था कि उनके और जोरावर सिंह के शादी टूटने का कारण सास शबनम सिंह हैं। वो सबको हिटलर की तरह ट्रीट करती हैं। अकांक्षा ने कहा था कि उनकी चार महीने की शादी में शबनम सिंह ने उनकी लाइफ को नर्क में तब्दील कर दिया था। यही नहीं अकांक्षा ने युवराज सिंह के बारे में भी काफी अमर्यादित बातें कही थी।

अकांक्षा ने कहा था कि मुझे मेरी सास कहती है कि मैं ड्रग्स लेती थी लेकिन ऐसा मैं उनके घर पर अकेले तो करती नहीं थी, इसमें उनका बेटा भी साथ होता था और उनके लाडले बेटे युवराज ने खुद कहा था कि वो भी ड्रग्स ले चुके हैं। यही नहीं अकांक्षा ने कहा था कि उस घर में केवल युवराज की चलती है क्योंकि वो ही अकेले कमाने वाले हैं और जोरावर सिंह की कोई वैल्यू उस घर में नहीं है।

ड्रग्स लेने वाली बात पर तो युवराज और उनकी मां ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन इस पर पापा योगराज सिंह भड़क गए थे और अकांक्षा को दो-चार बात सुनाते हुए उन्होंने मीडिया में कहा था कि शेर का बच्चा घास नहीं खाता और युवी मेरा शेर है।

Story first published: Thursday, December 1, 2016, 16:31 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+