Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मम्मी के साथ पीएम मोदी से मिलने संसद क्यों पहुंचे युवराज?

नई दिल्ली। संसद सत्र में इन दिनों मामला नोटबंदी को लेकर काफी गर्माया हुआ है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है कि इसी बीच उस समय सारे मीडियाकर्मी हैरान रह गए जब टीम इंडिया से इन दिनों बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह अपनी मम्मी शबनम सिंह के साथ पीएम मोदी से मिलने संसद पहुंच गए।

सूट बूट में बेहद डैशिंग दिख रहे युवी के हाथ में कुछ कार्ड नजर आ रहे थे तो वहीं नीले रंग के सलवार सूट पहनें युवी की मम्मी काफी प्रसन्न दिख रही थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवराज सिंह अपनी मां संग पीएम मोदी को अपनी शादी का न्यौता देने आए हैं।

मालूम हो कि 30 नवंबर को युवी अपनी मंगेतर और अभिनेत्री हैजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा में पहले शादी करेंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से वेडिंग सेरेमनी होगी। दोनों की सगाई पिछले साल बाली में दिवाली के दिन हुई थी। तभी से दोनों के चाहने वाले इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+