मुंबई। दो दिन पहले टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंंह के गु्स्से की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। खबर में कहा गया था कि युवी उस समय मीडिया वालों पर भड़क गये जिस समय उनसे विराट की कप्तानी से जुड़ा सवाल पूछा गया था। युवी उस समय मुंबई में विराट कोहली की ही ओर से आयोजित चैरिटी डिनर में शिरकत करने आये थे।
इस खबर के बाद मंगलवार रात को युवराज सिंह ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। युवी ने ट्वीट किया....' तो क्या गलत बोला जी..मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि मैं यहां इवेंट में आया हूं तो क्रिकेट से जुड़े सवाल नहीं..सभी लोग प्लीज प्रोफेशनल बनो..मतलब कुछ भी लिखोगे'।
आपको बता दें कि युवराज सिंह पहले भी कई बार मीडिया पर निशाना साध चुके हैं। वैसे विराट और युवी का रिश्ता काफी मजबूत है और दोनों के बीच दो क्रिकेटर्स वाली बात नहीं बल्कि दो सगे भाईयों वाली रिलेशनशिप है। कोहली, युवी को अपना बड़ा भाई ही कहते हैं और युवराज भी कोहली के साथ अक्सर मस्ती करते दिखते हैं।
पढ़े युवराज का ट्वीट..
@cricket_country to kya galat bola ji I'm here to to talk about the event not cricket !not angry at all just being professional! Kuch bhi 🤔
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) 6 June 2016