युवराज ने पोस्ट की 'चिकना चमेला' लुक में तस्वीर, सानिया मिर्जा ने दिला दी 'डबल चिन' की याद
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह कुछ दिनों पहले दिल्ली में आए थे जहां उनको दाढ़ी में देखा गया था। इसी दौरान युवी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि पंत को निशाना बनाना बंद करना चाहिए और यह टीम मैनेजमेंट का काम है कि इस बल्लेबाज को किस तरह से निखारते हैं। युवराज ने पिछले कुछ समय से रखा हुआ दाढ़ी वाला लुक अब बदल दिया है और इसके बदले वे एकदम नए चिकने-चमेले चेहरे के साथ दिखाई दे रहे हैं। युवराज ने अपना चिकना-चमेला लुक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।

युवराज का 'चिकना चमेला' लुक
सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने क्लीन शेव होकर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह निश्चित तौर पर अधिक युवा नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में वह चश्मा पहनकर पाउट करते नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'न्यू लुक, 'चिकना चमेला', क्या मुझे फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए?' फैंस ने युवराज की इस तस्वीर पर अलग-अलग राय दी है। कुछ फैंस ने कहा कि पुराने युवराज लौट आए हैं तो कुछ का मानना है कि युवी रफ-टफ लुक में ज्यादा बेहतर लगते हैं। लेकिन सबसे मजेदार रिप्लाई भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया है।
श्रीसंत के बड़े खुलासे: 4-5 बार आया खुद को मारने का ख्याल, बताई CSK से नफरत की वजह

'डबल चिन को छुपा रहे हों ?'
अपने करियर के शुरुआती दिनों में क्लीन शेव रहने वाले युवराज को सानिया ने जबरदस्त ट्रोल कर दिया है। अपने मजेदार ह्यूमर के लिए मशहूर युवराज को इस बार उन्हीं के अंदाज में जवाब मिला है। सानिया ने युवराज सिंह के इस नए लुक पर चुटकी ली है। सानिया ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप अपनी चिन के नीचे वाली चिन (डबल चिन) को छिपाने के लिए पाउट कर रहे हैं, जिसके बारे में हमने बात की थी?? वापस दाढ़ी वाले लुक में आ जाइए।'

युवी के पास है चिन के नीचे एक और चिन-
इस कमेंट के जरिए सानिया ने निश्चित तौर पर युवराज को सानिया के साथ उस मुलाकात की याद दिलाई है जब युवराज ने कभी अपनी डबल चिन के बारे में सानिया से बात की थी। बता दें युवराज पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने रिटारयरमेंट पर बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। युवराज का मानना था कि अगर टीम का साथ उनको मिलता तो शायद वे एक और विश्व कप खेल सकते थे। वहीं सानिया मिर्जा भी हाल में ही पोस्ट प्रेगनेंसी वर्कआउट वीडियो अपलोड कर चर्चाओं में रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने मां बनने वाली महिलाओं को संदेश देते हुए कहा था कि अगर मैं ये कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
