IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया क्यों खास है वेलिंगटन का मैदान, पुजारा के साथ शेयर की पुरानी यादें
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम द्विपक्षीय श्रृंखला के अपने अंतिम चरण में है। टी20 सीरीज में जहां भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत मिली तो वहीं वनडे सीरीज में कीवी टीम ने हार का बदला लेते हुए भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। अब शुक्रवार से शुरु हो रही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जायेगा।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में विराट कोहली दोहरा सकते हैं 52 साल पुराना रिकॉर्ड, बनेंगे दूसरे कप्तान
वेलिंगटन के मैदान पर होने वाला यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिहाज से बेहद खास है क्योंकि यह वही मैदान हैं जहां पर नवाब मंसूर अली खान की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। भारतीय टीम के लिये खास यह मैदान मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिये भी कई मायनों में खास है। मैच से पहले खुद रवि शास्त्री ने इस पर बात करते हुए बताया कि वेलिंगटन का मैदान उनके लिये क्यों खास है।
और पढ़ें: IND vs NZ: 52 साल बाद रिकॉर्ड बनाने का मौका, 3 उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं कोहली
अपने डेब्यू मैच में रवि शास्त्री ने चटकाये थे 6 विकेट
इस इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से बात की और बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार इस मैदान पर 6 विकेट हासिल किये थे। मैदान से जुड़ी पुरानी यादों के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने 39 साल पहले उस प्रदर्शन के बारे में बात की जब वेलिंगटन में उन्होंने 6 विकेट हासिल किये थे।
रवि शास्त्री ने बताया कि यह वही मैदान जिस पर उन्होंने डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट चटकाने का काम किया था। हालांकि भारतीय टीम को मैच में 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंटरव्यू के अंत में पुजारा ने कहा कि यूं तो रवि भाई अक्सर हमारा इंटरव्यू लेते हैं लेकिन इस बार यह मौका मुझे मिला है, जिस पर रवि शास्त्री ने कहा कि पुजारा मैं तुम्हे बताना चाहता हूं कि तुम्हारा भविष्य काफी उज्जवल है।
|
रवि शास्त्री ने बताया क्यों खास है वेलिंगटन का मैदान
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मैच से पहले बीसीसीआई की मीडिया टीम से बात करते हुए इंटरव्यू दिया और बताया कि वेलिंगटन का मैदान उनके लिये कितना खास है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।
कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'ड्रेसिंग रूप में जाते समय मुझे वह दौर याद आ रहा है जब मैंने इसी मैदान, विपक्षी टीम और स्टेडियम में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं 39 साल बाद भी भारतीय ड्रेसिंग रूम में शामिल हूं।'

कीवी सरजमीं पर भारत को पिछले 11 साल से जीत की तलाश
1968 में जब भारतीय टीम पहली बार कीवी दौरे पर आई थी तो वेलिंगटन के मैदान पर जीता गया यह टेस्ट मैच कई मायनों में खास रहा क्योंकि भारतीय टीम ने न सिर्फ पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा बल्कि आगे चलकर सीरीज के 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर पहली बार विदेशी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज भी जीता।
रवि शास्त्री ने इस मैदान पर बतौर खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत की थी वहीं विराट कोहली भी बतौर कप्तान पहली बार इस मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम भले ही पिछली 5 टेस्ट सीरीज में अजेय रही है लेकिन कीवी सरजमीं पर उसे पिछले 11 सालों से जीत की तलाश है। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि कीवी सरजमीं पर उसकी जीत की तलाश जल्द खत्म हो और वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
