For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल की मंगेतर धनश्री की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, Carry Minati जैसे टॉप यूट्यूबर में है शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल शनिवार को बोल्ड हो गये हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने देते हुए बताया कि बैचलर जीवन में बोल्ड होकर उन्होंने शनिवार को रोका कर लिया है। युजवेंद्र चहल ने मशहूर सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर और डांसर धनश्री वर्मा के साथ शनिवार को अपने 'रोका' की तस्वीर शेयर की। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधते नजर आयेंगे। हालांकि अगले महीने से आईपीएल की शुरुआत होनी है और चहल को 20 अगस्त से अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ना है तो यह तय है कि शादी आईपीएल के बाद ही होगी।

और पढ़ें: तय हो गई युजवेंद्र चहल की शादी, जानें कौन है मिस्ट्री गर्ल, फोटो शेयर कर दी जानकारी

वहीं डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री फिलहाल मॉडलिंग और डांसिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। चहल से मिलने से पहले ही धनश्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और यूट्यूब के बड़े सितारों कैरिमिनाटी, भुवन बम जैसे बड़े यूट्यूबर्स की लिस्ट में उनका नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि धनश्री सिर्फ अपने पैशन को फॉलो करके इतना पैसा कमा लेती हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे।

और पढ़ें: IND vs ENG: 'शेन वॉर्न से बेहतर थी मेरी गेंद', सचिन को बोल्ड मारने को लेकर बोले मोंटी पनेसर

यूट्यूब पर है धनश्री के 1.50 मिलियन सबस्क्राइबर्स

यूट्यूब पर है धनश्री के 1.50 मिलियन सबस्क्राइबर्स

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा पेशे से भले ही डॉक्टर हैं लेकिन फिलहाल वो अपनी मेडिकल प्रैक्टिस नहीं कर रही हैं। वह मौजूदा समय में अपने डांस और कॉरियोग्राफर के रोल को काफी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा ने मुंबई में अपनी एक डांस एकेडमी खोली हुई है और यूट्यूब पर अपने ही नाम से एक चैनल चलाती है जो कि काफी मशहूर है। धनश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 1.5 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं और लगभग 5 लाख के करीब इंस्टाग्राम पर फालोअर्स।

चहल के साथ सगाई का ऐलान करने के बाद इन सबस्क्राइबर्स और फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिलने वाला है।

एक वीडियो पर कमाती हैं लाखों रुपये

एक वीडियो पर कमाती हैं लाखों रुपये

धनश्री वर्मा की कमाई की बात करें तो यूट्यूब वीडियोज की कमाई का आंकड़ा बताने वाली वेबसाइट इनफ्लूएंसर से मिली जानकारी के अनुसार धनश्री फिलहाल अपनी हर वीडियो पर लगभग 2000 हजार डॉलर (तकरीबन 1.5 लाख भारतीय रुपये) कमाती हैं। वहीं अगर उनके औसतन महीने की कमाई देखी जाये तो यह लगभग 3000 हजार डॉलर (लगभग 2.25 लाख भारतीय रुपये) है। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनकी रैंकिंग टॉप 1% क्रिएटर में होती है।

जानें क्या है डांस एकेडमी के चार्जेस

जानें क्या है डांस एकेडमी के चार्जेस

मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ ही धनश्री का नाम देश के सबसे अच्छे डांसर्स में लिया जाता है। धनश्री को कई मौकों पर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर कॉलैब करते देखा गया है। उनकी हर वीडियो पर लगभग 1 मिलियन व्यूज आते हैं। इसके अलावा धनश्री वर्मा अपनी डांस एकेडमी में लोगों को हिपहॉप और बॉलीवुड सिखाने के लिये 5 हजार रुपये पर सेशन चार्ज करती हैं।

काफी मशहूर हैं धनश्री के यह डांस वीडियोज

काफी मशहूर हैं धनश्री के यह डांस वीडियोज

धनश्री ने बॉलीवुड के मशहूर सितारों सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, गुरु रंधावा और शगुन मेहता के साथ कई डांस वीडियो अपलोड किये हैं। वह गुरु रंधावा के साथ 'स्लोली- स्लोली' गाने में नजर आ चुकी हैं। उनके 'ओ साकी साकी' डांस वीडियो को करीब 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। धनश्री ने टैलेंट ट्रैक राइजिंग स्टार का खिताभ भी जाता है। वह कोरोना वायरस के दौरान कई बार ऑनलाइन डांस वर्कशॉप लेती नजर आयी हैं और इस दौरान उन्होंने चहल के साथ कई बार कोलैब भी किया है।

Story first published: Sunday, August 9, 2020, 14:24 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+