For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'होटल में रहूंगा पर घर नहीं जाउंगा', लॉकडाउन से परेशान हुए युजवेंद्र चहल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसे अब 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों आम आदमी से लेकर मशहूर हस्तियों तक अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग है जो घर में ऊब गये हैं। इस फेहरिस्त में टीम इंडिया के लेग स्पिग गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी शामिल हो गये हैं। हालांकि वह अपनी बोरियत को खत्म करने के लिये इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं जिसमें खिलाड़ियों के साथ बात करने से लेकर टिकटॉक पर वीडियो बनाना तक शामिल है।

और पढ़ें: विराट-धोनी नहीं बल्कि इन 6 खिलाड़ियों के सामने IPL में ब्रैड हॉग के छूट जाते थे पसीने

इस बीच सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की एक वीडियो वयरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब लॉकडाउन खत्म हो जायेगा तो वह घर ही वापस नहीं आयेंगे।

और पढ़ें: वनडे क्रिकेट के वो 5 दिग्गज खिलाड़ी जो करियर में नहीं लगा सके शतक, एक भारतीय भी शामिल

होटल में रह लूंगा पर घर नहीं आउंगा

होटल में रह लूंगा पर घर नहीं आउंगा

एक शो के दौरान बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने कहा कि इस लॉकडाउन के खत्म होने के बाद मैं घर से लॉकडाउन हो जाउंगा। मैं घर लौटकर नहीं आउंगा। मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता, घर पर और नहीं रह सकता। इन दिनों मैं जितना वक्त घर पर रह लिया हूं यह अगले तीन साल के लिए काफी है।

चहल ने कहा, 'मैं पास के होटल में रह लूंगा लेकिन घर नहीं आऊंगा। मेरे लिए इतना काफी है। मैं लॉकडाउन के दिनों को और बर्दाश्त नहीं कर सकता।'

लॉकडाउन हटते ही करूंगा यह काम

लॉकडाउन हटते ही करूंगा यह काम

युजवेंद्र चहल ने कहा कि जिस दिन भी लॉकडाउन खत्म होगा वह भागते हुए सीधे मैदान पर जायेंगे और कम से कम एक गेंद जरूर फेंकेंगे।

उन्होंने कहा, 'मैं ग्राउंड पर जाऊंगा। मैं सही मायनों में बोलिंग करना चाहता हूं। जब बहुत क्रिकेट होता है तो हम कहते हैं 'बहुत ज्यादा मैच हो रहे हैं' लेकिन अब कोई ऐक्शन नहीं है तो हम उसे मिस कर रहे हैं। मैं गेंदबाजी मिस कर रहा हूं। मैं आज जो भी हूं सिर्फ क्रिकेट की वजह से हूं। जिस दिन लॉकडाउन खत्म होगा मैं बेशक मैदान पर जाकर बोलिंग करूंगा, भले ही एक गेंद फेंकूं।'

चहल ने बताया किसे बनाना चाहेंगे लॉकडाउन पार्टनर

चहल ने बताया किसे बनाना चाहेंगे लॉकडाउन पार्टनर

युजवेंद्र चहल ने इस दौरान यह भी बताया कि वह लॉकडाउन के साथ किस खिलाड़ी को अपना पार्टनर बनायेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने रोहित शर्मा और कुलदीप यादव का नाम लिया।

उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा और कुलदीप हों तो मुझे चाहे एक महीने के लिए लॉकडाउन कर दें। हालांकि जसप्रीत बुमराह के साथ लॉकडाउन में नहीं होना चाहूंगा। वह न ही कुछ बोलता है और अगर उसका यॉर्कर मारने का मन हुआ और लोटा भी मार सकता है।'

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 14:06 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+