For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जहीर खान ने बताया जसप्रीत बुमराह की सफलता का राज, रबाडा को दी ये सलाह

नई दिल्ली: जहीर खान भारतीय तेज गेंदबाजी की किताब का एक सुनहरा अध्याय हैं जिन्होंने अपनी बाए हाथ की स्विंग गेंदबाजी से अपने समय के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने के लिए हमेशा संघर्ष कराने पर मजबूर किया। जहीर की बेहतरीन तेज गेंदबाजी के बाद भारत को ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खास तेज गेंदबाज मिले हैं। इनमें बुमराह की सफलता से सब हैरान हैं, किसी ने नहीं सोचा था कि सफेद गेंद का ये क्रिकेटर लाल गेंद से भी दुनिया भर के बल्लेबाजों में खौफ का पर्याय बन जाएगा। जवागल श्रीनाथ के बाद किसी भारतीय तेज गेंदबाज की गेंदबाजी में वह खौफ देखना वाकई सुखद अनुभव है।

जसप्रीत बुमराह एक 'स्पेशल टैलेंट'

जसप्रीत बुमराह एक 'स्पेशल टैलेंट'

बुमराह को स्पेशल टेलैंड बताते हुए जहीर ने कहा है कि उनका अजीबोगरीब एक्शन बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी मदद करता है। जहीर ने कहा, 'बुमराह लगातार सीखने और प्रदर्शन करने में यकीन रखते हैं। वह अपनी फिटनेस पर काम करते रहे हैं, उन्होंने अपनी गेंदबाजी के तरकश में नए तीर भी जोड़े हैं। वह छोटे समय में ही एक गेंदबाज के तौर पर विकसित हो गए हैं, जो सफलता की कुंजी रही है।' जहीर ने पीटीआई से बात करते हुए यह कहा।

चहल और यादव के बाहर होने पर भी बोले जहीर-

चहल और यादव के बाहर होने पर भी बोले जहीर-

40 साल के जहीर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है बुमराह ने सफल बनने के लिए सभी तरह की चीजें दिखा दी हैं।' वहीं युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम को बाहर करने पर भी जहीर ने अपनी बात की और कहा, 'अभी हमारे पास विश्व कप टी-20 के लिए काफी समय बचा हुआ है और हमको देखना है कि चीजें किस तरह से जाती हैं। इसलिए हम अभी देखेंगे कि आगे किस तरह के प्रयोग किए जाते हैं।' इसके अलावा जहीर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए भी सलाह दी है।

शर्टलेस होकर मोहम्मद हफीज ने शेयर किया ढलते सूरज का नजारा, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

कैगिसो रबाडा को दी ये सलाह-

कैगिसो रबाडा को दी ये सलाह-

37 टेस्ट में 176 विकेट लेने वाले रबाडा के लिए जहीर ने कहा- 'रबाडा एक अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने छोटे समय में ही ये दिखा दिया है। भारत में अभी हमको देखना है कि वह कैसे परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाएंगे। भारत में सफल होने के लिए आपको परिस्थितियों से जल्द ही तालमेल बैठाना होगा। रबाडा को पुरानी गेंद का प्रयोग करते हुए रिवर्स स्विंग करनी भी आनी चाहिए। मैं देखना चाहूंगा कि रबाडा कितनी तेजी के साथ तालमेल बैठाते हैं।' बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हो गई है और अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 10:23 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+