जसप्रीत बुमराह चोटिल, उमेश यादव नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को टीम में चाहते थे जहीर खान

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में बराबरी के बाद विराट कोहली एंड कंपनी टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रही है। इस बीच दुनिया के नं 3 और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्ट्रैस फैक्चर के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। चयनकर्ताओं ने टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह उमेश यादव को जगह दी है हालांकि भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जही खान इस बात से अलग राय रखते हैं। जहीर खान का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को जगह दी जा सकती थी क्योंकि उसके पास वो सब है जो टेस्ट मैचों में खेलने के लिए एक गेंदबाज के पास होना चाहिए।

एक अंग्रेजी अखबरा से बात करते हुए जहीर खान ने कहा,' नवदीप सैनी की गेंदबाजी को मैंने काफी करीब से देखा है। उनका खेल इस प्रकार का है जो टेस्ट क्रिकेट को भाता है। उनके पास तेजी भी है और निरंतरता भी।'

और पढ़ें: Watch: एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया मजेदार वीडियो, याद आये स्कूल के दिन

जहीर इस बात से काफी खुश हैं कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। जहीर ने साथ ही कहा है कि बुमराह की आउटस्विंग गेंद ने उन्हें और खतरनाक बना दिया है। बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट अपने नाम किए। इसमें खास बात यह रही कि बुमराह दाएं हाथ के गेंदबाजों को आउट स्विंग डाल रहे थे वो भी निरंतर जो पहले नहीं देखा जाता था।

इस पर जहीर ने कहा, 'मैंने हमेशा से कहा है कि अगर बुमराह के पास दाएं हाथ के गेंदबाजों के लिए आउट स्विंग गेंद होती तो वह बल्लेबाजों के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मुझे खुशी है कि उनके पास यह हथियार है।'

गौरतलब है कि नवदीप सैनी ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में जगह बनाई थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। घरेलू सत्र में सैनी लगातार अच्छा कर भी रहे हैं।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: बारिश के नाम रहा पहले दिन, 6 मैच हुए रद्द, जानें किसने मारी बाजी

जहीर का कहना है कि बुमराह को अब अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और वही चीजें करनी होंगी जो वे अभी तक करते आ रहे हैं। अनुभव के साथ वो और बेहतर हो जाएंगे।'

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि अब बुमराह अपनी इस चोट से उबरने के लिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में नैशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में रीहबिलिटेशन करेंगे।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 13:31 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+