IND vs NZ: जब सुपरमैन बन संजू सैमसन ने रोक दिया रोस टेलर का छक्का, देखें वीडियो
नई दिल्ली। बे ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक तरीके से 7 रन से जीत हासिल की और 5 मैचों की टी-20 सीरीज में विरोधी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इस मैच के दौरान भारतीय टीम की ओर से कई शानदार पल देखने को मिले जिसमें जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी, रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ शिवम दुबे की पिटाई भी शामिल है।
और पढ़ें: IND vs NZ: सचिन-विराट-धोनी की खास लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा, ओवल में बनाया रिकॉर्ड
हालांकि इन सबके अलावा फील्डिंग में एक ऐसा दुर्लभ मौका भी आया जिसे देखकर सभी फैन्स के मुंह से सिर्फ वाह निकल रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन के फील्डिंग एफर्ट की जिसके चलते रोस टेलर का तय छक्का रुका और भारतीय टीम ने अहम 4 रन बचाये।
और पढ़ें: IND vs NZ: संजू सैमसन ने फिर किया निराश, क्या अब पंत के लिये बनेगा मौका
|
जब हवा में बैक फ्लिप मारकर सैमसन ने रोका छक्का
संजू सैमसन की इस कमाल फील्डिंग को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैन्स उस वक्त हैरान रह गये माउंट माउंगानुई में संजू सैमसन ने बाउंड्री रेखा को पार कर रही गेंद के हवाई सफर को हवा में न सिर्फ हवा में उड़कर रोका, बल्कि बैक फ्लिप मार कर गेंद को वापस अंदर फेंक दिया और अपनी टीम के लिये 4 रन बचाये।
सैमसन के इस कारनामे का वीडियो देख लोग उन्हें सुपरमैन बताने लगे हैं।
|
8वें ओवर में सैमसन बने सुपरमैन
यह सबकुछ हुआ 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर। शार्दुल ठाकुर की इस गेंद पर रॉस टेलर ने करारा शॉट लगाया और गेंद मिड विकेट बाउंड्री के बाहर जाती दिख रही थी तभी संजू सैमसन दौड़ते हुए पहुंचे और छलांग लगाकर गेंद को पकड़ ली। इससे पहले की वह मैदान पर गिरते गेंद को उन्होंने बाहर यानी सीमारेखा के अंदर की ओर फेंक दिया। यह सब देखकर सभी हैरान दिख रहे थे।
यहां टेलर ने दौड़कर दो रन बनाए थे। अगर गेंद सीमारेखा के बाहर चली जाती तो इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें और न्यू जीलैंड को 6 रन मिलते थे।
|
केएल राहुल के साथ मिल किया फुर्तीला रन आउट
इसके साथ ही संजू सैमसन ने केएल राहुल के साथ मिलकर एक बेहद फुर्तीला रन-आउट भी किया। टॉम ब्रूस ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद को कवर पॉइंट की ओर खेला जहां संजू सैमसन ने फील्डिंग की। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर के छोर पर थ्रो किया। बल्लेबाजों के बीच पिच पर कन्फ्यूजन हो गई और टॉम ब्रूस ने क्रीज में पहुंचने का प्रयास किया लेकिन राहुल ने इससे पहले ही डाइव लगाते हुए गिल्लियां उड़ा दीं। इस रन आउट में सैमसन-राहुल के ताल-मेल की चारों ओर तारीफ हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
