For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 16 साल बाद दोहराया यह अनोखा कारनामा

Pakistan
Photo Credit: ICC/twitter

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जिम्बाब्वे की टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है, जहां पर सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जा रहा है। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा एक बार फिर से देखने को मिला है, जहां पर पाकिस्तान की टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में 16 साल पहले पुराने रिकॉर्ड को दोहराना का काम किया। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गये आखिरी वनडे मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट चटकाने का काम किया और इतिहास के पन्नों में अपनी टीम का नाम दर्ज कराया।

पाकिस्तान की टीम वनडे इतिहास में एक द्विपक्षीय सीरीज के अंदर एक ही टीम के 3 अलग गेंदबाजों के नाम 5 विकेट लेने वाली दूसरी टीम बन गयी है। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम था जिन्होंने साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कब कोहली को पता चला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली को कितने ओवर खिलाना जरूरी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हसनैन के अलावा शाहीन अफरीदी (पहले मैच) और इफ्तिखार अहमद (दूसरे मैच) ने 5-5 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं श्रीलंका के खिलाफ 16 साल पहले खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिये माइकल क्लार्क, ब्रैड हॉग और माइकल कास्प्रोविज ने 5-5 विकेट लेने का कारनामा किया था।

मोहम्मद हसनैन ने आज के मैच में पहली बार 5 विकेट चटकाने का काम किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 2.60 की इकोनॉमी से 26 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

गौरतलब है कि हसनैन ने अपनी बॉलिंग के दौरान 3 मैडन ओवर भी फेंकने का काम किया। वहीं जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 278 रन बनाने का काम किया। जिम्बाब्वे के लिये सीन विलियम्‍स ने शतक लगाते हुए नाबाद 118 रन और ब्रेंडन टेलर ने 56 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट ने कोहली-गांगुली को भेजा नोटिस, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज को पहले ही 2-0 से जीत चुकी है। पाकिस्तान की टीम ने पहले मैच में 26 रन से जीत दर्ज की थी तो दूसरे मैच में 6 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया था। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 7 नवंबर, 8 नवंबर और 10 नवंबर को 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जानी है।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 21:19 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+