For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बैन हटने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगा जिम्बाब्वे, श्रीलंका के खिलाफ करेगा टेस्ट सीरीज की मेजबानी

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पिछले साल बैन लगाने और हटाये जाने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पहली बार अतंर्राष्ट्रीय खेलने जा रही है है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये श्रीलंका की टीम मेजबानी करने का ऐलान किया है। यह दोनों ही मैच जनवरी में खेले जायेंगे। पिछले साल आईसीसी की तरफ से निलंबित होने के बाद जिम्बाब्वे के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईसीसी के इस कदम को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना भी की थी, जिसके बाद अक्टूबर 2019 में आईसीसी ने एक बार फिर जिम्बाब्वे की टीम को खेलने के लिये सही ठहराते हुए बैन वापिस ले लिया।

श्रीलंका के साथ अपने घर में होने वाली इस सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे हरारे के मैदान पर 19 जनवरी से खेलेगी जबकि सीरीज का दूसरा मैच 27 जनवरी से खेला जायेगा।

रॉयटर्स के अनुसार इस टेस्ट सीरीज के साथ ही नवंबर 2018 में जिम्बाब्वे के बांग्लादेश दौरे के बाद से अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा।

और पढ़ें: गौतम गंभीर की नजर में फ्लॉप हुए शिखर धवन, केएल राहुल को बताया रोहित शर्मा का बेहतर जोड़ीदार

वर्तमान में जारी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं होने के कारण श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली इस सीरीज में किसी को भी कोई अंक नहीं मिलेगा।

वहीं बैन के बाद वापसी कर रही जिम्बाब्वे की टीम ने इस सीरीज के लिये सीन विलियम्स को जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया है, जबकि चामु चिबाबा को वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंप दी है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ये नियुक्तियां पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट निदेशक हैमिल्टन मासाकाड्जा ने सुझाई हैं, जिन्हें बोर्ड ने मंगलवार को सर्वसम्मित से मान लिया।

और पढ़ें: Watch: BBL में हैट्रिक डे हुआ 8 जनवरी, राशिद खान के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने झटके 3 गेंद पर 3 विकेट

जिम्बाब्वे के लिये सीन विलिमयम्स ने अभी तक 179 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि चिबाबा के पास 139 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। हालांकि पिछले 1 साल से ज्यादा के समय अंतराल से चिबाबा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिम्बाब्वे के लिये कोई क्रिकेट नहीं खेला है। वह आखिरी बार अक्टूबर-2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच खेले थे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने नई शुरुआत के साथ ही नई चयन समिति का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज डेविड मुटेंडेरा, गेविन इविंग, शेफर्ड माकुनुरा और प्रोस्पर उत्सेया को जगह मिली है।

और पढ़ें: ICC ने जारी की साल की पहली टेस्ट रैंकिंग, रहाणे-पुजारा को नुकसान, विराट कोहली टॉप पर बरकरार

बोर्ड ने साथ ही कहा है कि वह जल्द ही फील्डिंग कोच और मेंटल स्ट्रैंग्थ कोच के नियुक्ति भी करेगा।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 23:14 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+