IND vs NZ, Match Preview: ओवल में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी 'विराट सेना', क्या रच पायेगी इतिहास
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच रविवार को बे-ओवल मैदान पर होने वाला है जिसमें पहली बार कीवी सरजमीं पर सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। तो वहीं मेजबान टीम अपनी इज्जत बचाने और वनडे सीरीज से पहले टीम का आत्म-विश्वास जगाने के लिये एक जीत की तलाश में उतरेगी। इतना ही नहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम रविवार को होने वाले इस मैच को हार जाती है तो वह पहली ऐसी टीम बन जायेगी जो 5 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करेगी। अब से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड किसी भी टीम के नाम नही हुआ है।
और पढ़ें: IND vs NZ: मैच हारने की स्पेश्लिस्ट हो गई है न्यूजीलैंड, कीवी टीम पर बरसे शोएब अख्तर
कीवी टीम पिछले 2 मैचों में सुपरओवर की हार के चलते थोड़ा विश्वास जता सकती है कि वह टीम के सम्मान को ओवल के मैदान पर बचा सकती है, हालांकि विराट सेना इस काम को बिल्कुल आसान नहीं होने देंगे।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बाद भारतीय टीम को भरना पड़ रहा है जुर्माना, जानें क्यों

जीत की लय जारी रखना चाहेगी भारतीय टीम
हैमिल्टन में सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ किया था कि उनकी टीम जीत की इस लय को जारी रखना चाहती है और वेलिंगटन में वह यह करने में कामयाब भी रहे।
जहां एक ओर भारतीय युवा खिलाड़ी एक बार फिर मिले मौकों को अच्छे से भुनाने के लिए तैयार हैं तो अनुभवी न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी वह इस सीरीज में भारत के हाथों 0-5 की क्लीन स्वीप से बचें।

दबाव में बेहतर खेले भारतीय खिलाड़ी
पिछले 2 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने बेहतर खेल दिखाया और लगभग हार चुके मैच को जीत कर दिखाया है। हैमिल्टन में खेले गये मैच में जिस तरह से मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में 9 रन बचाने का काम किया था वह काबिल-ए-तारीफ था और ठीक वैसा ही काम वेलिंगटन में शार्दुल ठाकुर ने किया और 7 रन का बचाव किया।
सुपर ओवर में कीवी टीम के लिये सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं, जहां पहले मैच में वो 18 रन का बचाव नहीं कर पाये थे वहीं दूसरे मैच में 15 रन को बचाने में असमर्थ रहे। पहले मैच में रोहित शर्मा ने आखिरी 2 गेंद में 2 छक्के लगाकर टीम को जिताया था तो वहीं दूसरे मैच में केएल राहुल ने आते ही चौका-छक्का लगाकर कीवी टीम पर दबाव बना दिया था।

क्या एक बार फिर बेंच स्ट्रेंथ को आजमायेगी भारतीय टीम
वेलिंगटन में खेले गये मैच में विराट कोहली ने अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को आराम दिया था और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था। हालांकि इन खिलाड़ियों की कमी भारतीय टीम को चौथे मैच में देखने को मिली थी जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी में लड़खड़ाई और फिर गेंदबाजी में भी काफी रन पिटवाये।
यह तो कीवी टीम की जल्दबाजी कह लीजिये जिसकी बदौलत आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोये और भारत को मैच जीतने का मौका मिल गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्लीन स्वीप का इरादा रखने वाली भारतीय टीम क्या एक बार फिर से बेंच स्ट्रेंथ को आजमायेगी।

क्या चौथे मैच में केन विलियमसन की होगी वापसी
हैमिल्टन में कीवी टीम की जीत के लिये अपनी जान लगा देने वाले कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते वेलिंगटन में नहीं खेल पाये थे। उनकी गैर मौजूदगी में कॉलिन मुनरो और टिम सेइफर्ट ने अच्छा प्रदर्शन तो किया लेकिन मैच को फिनिश कर पाने में नाकाम रहे। गेंदबाजी की बात करें तो टिम साउदी का फॉर्म कीवी टीम के लिये चिंता का विषय है।
न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि उसके कप्तान फिट होकर इस मैच में लौटे ताकि वह अपने अनुभव से टीम को क्लीन स्वीप होने से बचा सकें।

ऐसी हो सकती है भारत-न्यूजीलैंड की टीम
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
