फीफा में पहली जीत से ब्राजील में जश्न का माहौल

By Staff

रियो डी जेनेरियो। पांच बार के चैम्पियन ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के प्रशंसकों ने फीफा विश्व कप-2010 के पहले मुकाबले में अपनी टीम को मिली जीत पर जमकर जश्न मनाया। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील ने मंगलवार देर रात खेले गए अपने पहले ग्रुप मुकाबले में उत्तर कोरिया को 2-1 से पराजित किया।

टीम की इस शानदार जीत पर रियो डी जेनेरियो के करीब स्थित कोपाकाबाना समुद्र तट पर कार्निवाल जैसा माहौल था। लगभग 20,000 लोग अपनी टीम की जीत के जश्न में शरीक हुए। मैच देखने के लिए प्रशांत महासागर के किनारे 120 वर्ग मीटर के आकार का एक विशालकाय स्क्रीन लगाया गया था।

क्लिक करें- लाचार नज़र आए ब्राजील के काका

मैच के मद्देनजर बैंकों को समय से पहले ही बंद कर दिया गया था जबकि कई व्यवसायियों ने अपने कर्मियों को मैच का लुत्फ लेने के लिए समय से पहले घर जाने दिया। ब्राजील में फुटबाल को लेकर गजब की दीवानगी है। आमतौर पर यहां मैच के दिन अवकाश जैसा माहौल होता है।

ब्राजीलवासी अपनी टीम की बड़ी जीत की उम्मीद लगाए हुए थे लेकिन उत्तर कोरिया ने उनकी इस हसरत को पूरा नहीं होने दिया। इसके बावजूद ब्राजील के प्रशंसक निराश नहीं हैं। उनका कहना है कि जीत को आखिर जीत है और इसमें उनकी खुशी जुड़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, June 16, 2010, 4:26 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+