स्पेनिश विला के आगे होंडुरास के खिलाड़ी ढेर
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 के अपने पहले मुकाबले में चाहने वालों को निराश करने वाली स्पेन की टीम ने सोमवार को बेहतरीन खेल दिखाते हुए होंडुरास को 2-0 से मात दे दी। स्टार खिलाड़ी डेविड विला ने दोनों गोल किए।
स्थानीय एलिस पार्क स्टेडियम में बार्सिलोना के स्टार विला का लय में लौटना इस यूरोपीय चैम्पियन टीम के लिए वरदान साबित हुआ। विला ने खेल के 17वें मिनट में पहला गोल किया। इस विश्व कप में भी उनका यह पहला गोल था। उसके बाद 51वें मिनट में भी उन्होंने एक और गोल कर दिया।
क्लिक करें- अर्जेंटीना की कमान मेस्सी के हाथों में
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विला और साथी खिलाड़ियों के आक्रमण के आगे होंडुरास की रक्षा पंक्ति बिखर गई। होंडुरास के खिलाड़ी गोल करने नहीं बल्कि अपने गोलपोस्ट की रक्षा करने में जुटे रहे। इस तरह से यह मैच 2-0 से स्पेन के पक्ष में रहा।
टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ आश्चर्यजनक ढंग से हारने वाली स्पेन की टीम ने इस जीत से तीन अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में अगर वह शुक्रवार को चिली को हरा देती है तो अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications