CWG 2018: साइना-श्रीकांत सिंगल्स के फाइनल में, दो सिल्वर कन्फर्म
गोल्ड कोस्ट: भारत की सायना नेहवाल बैडमिंटन महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-14,21-17 से मात देकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। इसके पहले आज भारत के खाते में 2 गोल्ड आये जब मुक्केबाजी में गौरव सोलंकी ने और शूटिंग में संजीव राजपूत ने गोल्ड दिलाया।
भारत का एक और सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। पुरुषों के मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने इंग्लैंड के शटलर राजीव औसेफ को 21-10,21-17 से मात देकर फाइल में जगह बना ली हैं।
भारत का एक और गोल्ड मेडल पक्का हो गया है। महिला सिंगल्स में भारत की पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-8,21-8 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की सायना नेहवाल पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। यह हाई वोल्टेज फाइनल कल खेला जाएगा।
मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया है। ये भारत का 20वां गोल्ड है। गौरव सोलंकी के सामने 52 किग्रा वर्ग में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रेडन इरविन की चुनौती थी। गौरव ने ब्रेंडन को 4-1 से हराया। वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के गलाल ने 3-1 से मुकाबला जीता।
शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड जीत लिया है। आज दसवें दिन ये दूसरा गोल्ड भारत के खाते में आया है जबकि कुल 19 गोल्ड अबतक भारत के खाते में आ चुके हैं। इसके पहले मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने भारत को गोल्ड दिलाया जबकि अमित पंघाल ने भी सिल्वर जीता। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबला हार गयी।
ये भी पढ़ें: CWG 2018: रेसलर सुमित मलिक ने जीता गोल्ड, फाइनल में मिला वॉकओवर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
