For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: रेसलर सुमित मलिक ने जीता गोल्ड, फाइनल में मिला वॉकओवर

Commonwealth Games 2018: Wrestler Sumit Malik bags gold in men's freestyle 125 kg Category |वनइंडिया

गोल्ड कोस्ट: भारत के रेसलर सुमित मलिक ने 125 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रेसलर सुमित मलिक ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-4 से हराया था और गोल्ड के लिए उन्हें नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक से मुकाबला करना था, लेकिन चोट के चलते सिनिवी मुकाबले में नहीं उतर सके और इस तरह से गोल्ड भारत के खाते में आ गया।

भारत का एक और गोल्ड मेडल पक्का हो गया है। महिला सिंगल्स में भारत की पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-8,21-8 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की सायना नेहवाल ने पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। यह हाई वोल्टेज फाइनल कल खेला जाएगा।

मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया है। ये भारत का 20वां गोल्ड है। गौरव सोलंकी के सामने 52 किग्रा वर्ग में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रेडन इरविन की चुनौती थी। गौरव ने ब्रेंडन को 4-1 से हराया। वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के गलाल ने 3-1 से मुकाबला जीता।

वहीं मुक्केबाज मनीष कौशिक का सामना 60 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड के लिए आॅस्ट्रेलिया के हैरी से था। हैरी लगातार आक्रामण कर रहे थे। तीसरे राउंड में आधे मिनट बाद मनीष के अच्छे जैब लगाकर सभी पांचों जजों को प्रभावित करने में सफल रहे। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन मनीष को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

मुक्केबाज मैरी कॉम ने आज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन में 45-48 किलोग्रम भारवर्ग के खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मैरीकॉम ने फाइनल मैंच में इंग्लैंज की क्रिस्टिना ओ हारा को 5-0 से मात देकर राष्ट्र मंडल खेलों में पदक हासिल किया। मैरीकॉम ने खेल के पहले राउंड संयम का परिचय दिया और अच्छे मौकों का इंतजार किया। जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने उपयोग किया। मैरी कॉम धीरे-धीरे आक्रामक हो रही थीं।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में जीता गोल्ड

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 14:28 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+