गोल्डकोस्ट में रेसलर्स की धूम, सुशील कुमार, राहुल और दंगल गर्ल ने पदक किये पक्के
21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आठवें दिन भारत के पहलवानों ने धूम मचा दी है। स्टार चार में से तीन पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए सिल्वर पदक पक्के कर लिये हैं तो वहीं एक के हिस्से ब्रॉन्ज आ सकता है। सुशील कुमार ने फ्री स्टाइल 74 किलोग्राम के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कॉनॉर इवांस को 4-0 से हरा दिया। गोल्ड के लिए उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका के जोंस बोथा के साथ होगा।
फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम में भारत के राहुल अवारे ने पाकिस्तान के मो. बिलाल को 12-8 से हराया। बबिता ने महज 36 सैंकेंड्स में ही ऑस्ट्रेलियाई रेसलर को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के पास पदकों की संख्या को बढ़ाने का शानदार मौका हैं।
भारत की नजरें आठवें दिन अपने रेसलर्स कुश्ती के पोस्टर बॉय सुशील कुमार और दंगल गर्ल बबीता कुमारी पर रहेंगी। महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की रेसलर किरण ने 11-1 से आसान जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कुश्ती में टीम से कई पदकों की उम्मीद हैं। जबकि शूटिंग में भारत की तरफ से पुरुषों की 25 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफायर में अनीश भानवाला और नीरज कुमार भाग ले रहे हैं।
इसके अलावा आज हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वैश और ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भारत के एथलीट भाग लेंगे। भारतीय एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया से बड़ी उम्मीदें हैं। 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। भारत के खाते में अब तक 24 मेडल आ चुके हैं। वह 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है।
ये भी पढ़ें: RRvDD: बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान ने दिल्ली को 10 रनों से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
